विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ballia News: धोखाधड़ी कर 2.25 करोड़ रुपये निकालने में युवक गिरफ्तार, नौ सिम कार्ड और तीन एटीएम कार्ड बरामद

Published: Thu, 15 May 2025 09:18 PM (IST)

बलिया में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिस पर आरोप है कि उसने अपनी शादी से पहले होने ...और पढ़ें

धोखाधड़ी कर 2.25 करोड़ रुपये निकालने में युवक गिरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
धोखाधड़ी कर 2.25 करोड़ रुपये निकालने में युवक गिरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. साले के खाते से करोड़ों की धोखाधड़ी
  2. सहतवार से आरोपी गिरफ्तार
  3. साइबर पुलिस ने किया खुलासा

संवाद सूत्र, बलिया। शादी से पहले ही होने वाले साले के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 2.25 करोड़ रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सहतवार क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए आरोपित बृजेश कुमार यादव उर्फ जसवंत निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमान यदुवंशी की टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित रामपुर महाबल निवासी बृजेश ने साइबर थाना में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी बृजेश यादव उर्फ जसवंत से तय हुई थी, जिसकी वरीक्षा भी हो चुकी है।

रिश्ता होने के बाद आरोपित ने कुछ फंसा हुआ पैसा निकलवाने के लिए पीड़ित का बक्सर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक शाखा में खाता खोलवाया और पासबुक, चेकबुक व एटीएम अपने पास रख लिया। आशंका होने पर पीड़ित ने जब बैंक की बक्सर शाखा से स्टेटमेंट निकलवाया तो पिछले पांच महीनों में 2.25 करोड़ रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले।

पीड़ित ने मौके का इंतजार करते हुए रिश्तेदारी में सहतवार आए आरोपित को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, अलग-अलग कंपनी के नौ सिम कार्ड और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।