विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलिया में बीच सड़क पर जलजमाव में उतरे करंट से दो स्कूली छात्राओं की दर्दनाक मौत

Published: Wed, 24 Sep 2025 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 24 Sep 2025 04:12 PM (IST)

बलिया के न्यू जीराबस्ती गांव में करंट लगने से दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। आंचल यादव (17 वर्ष) ...और पढ़ें

जलजमाव में उतरे करंट में दो स्‍कूली बच्‍च‍ियों की मौत।
जलजमाव में उतरे करंट में दो स्‍कूली बच्‍च‍ियों की मौत।

जागरण संवाददाता, बलिया। शहर से सटे न्यू जीराबस्ती गांव में करेंट की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थीं, इस बीच सड़क पर हुए जलजमाव में उतरे करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही आंचल यादव (17) एवं अल्का यादव (12) की मौत हो गई।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार रोज की तरह दोनों बहनें स्‍कूल से पढ़कर अपने घर की ओर से लौट रही थीं। इसी दौरान जलजमाव से होकर गुजरने के दौरान दोनों ही उसमें प्रवाह‍ित हो रहे करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की मौत होने के बाद स्‍थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन इस बाबत ब‍िजली व‍िभाग को सूच‍ित करने के साथ ही पुल‍िस को भी स्‍थानीय लोगों ने सूचना दी तो व‍िध‍िक कार्रवाई शुरू की गई। 

वहीं स्‍थानीय क्षेत्र में ब‍िजली व‍िभाग की लापरवाही से दो स्‍कूली छात्राओं की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश की स्‍थ‍ित‍ि रही। जबक‍ि जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुल‍िस व‍िध‍िक कार्रवाई में जुट गई। पुल‍िस के अनुसार ब‍िजली व‍िभाग की प्रारंभ‍िक लापरवाही से सगी बहनों की करंट से मौत हुई है। पर‍िजनों से प्राप्‍त श‍िकायत के बाद शेष व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे पर‍िजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार लगभग बीस दिनों से जीराबस्ती में बारिश का पानी लगा है। यह पूरा क्षेत्र ही पानी से पूरी तरह डूबा हुआ है। बस्ती के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन जिम्मेदारों ने संज्ञान नहीं लिया है। परिवार के लोगों की ओर से तहरीर दी जा रही है। दोनों बेटियां हीं परिवार की संतान थीं, दोनों के न‍िधन से अब पर‍िवार में कोई भी संतान शेष नहीं बची। पर‍िजनों की चीत्‍कार से क्षेत्र में मातम की स्‍थ‍िति‍ रही। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।