Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में बलिया की दो महिलाओं की मौत, चार की हालत गंभीर

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 01:54 PM (GMT+05:30)

    Maha Kumbh के संगम पर मची भगदड़ में बलिया की दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे में छठठू सिंह और संजय सिंह की हालत गंभीर ब ...और पढ़ें

    Maha Kumbh 2025 में पीपा पुल पर लोगों की भीड़। पीटीआई
    Maha Kumbh 2025 में पीपा पुल पर लोगों की भीड़। पीटीआई

    HighLights

    1. एक गांव से चौदह लोगों का दल गया था स्नान करने
    2. दो की मौत, चार की हालत गंभीर

    संवाद सूत्र, जागरण नगरा (बलिया)। प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में नगर पंचायत के चचयां से गए 14 लोगों में दो की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। शेष आठ लोग सुरक्षित हैं। घायलों में छठठू सिंह 48 वर्ष व संजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दो महिलाएं रिंकी सिंह 38 वर्ष व मीरा सिंह 50 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है। स्वजन शव लाने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं। देर रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है।

    नगर पंचायत नगरा के चचयां से सोमवार की दोपहर चौदह लोग एक साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए बेल्थरारोड से ट्रेन पकड़कर गये थे। सभी लोग सकुशल पहुंचकर मंगलवार को मां गंगा का दर्शन पूजन किया व मंगलवार की सायं अमावस्या तिथि लगने पर स्नान दान करके पुनः बुधवार की सुबह गंगा स्नान करने को संगम की तरफ जा रहे थे।

    आगे का रास्ता बंद था और भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही थी। इसी बीच कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर कूदने लगे। इसे देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में मीरा देवी, रिंकी सिंह, छठ्ठू सिंह व बालजीत सिंह, खुशी तथा पूनम सिंह दब गए।

    इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: कानपुर-प्रयागराज के बीच रोक कर चलाईं ट्रेनें, देरी से भीड़ कम करने में मिली मददगार

    Maha Kumbh 2025 में स्नान करने के लिए  उमड़ी भीड़। जागरण


    इस दौरान जो लोग साथ थे वे इधर-उधर हो गये। घटना में मीरा व रिंकी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बालजीत सिंह, पूनम सिंह, खुशी व संजय सिंह घायल हो गए।  इन चारों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं छठ्ठू सिंह 48, मंशा देवी 50, खुशी 25, संगीता 23, जनार्दन सिंह 55, मंजु 54, पूनम देवी 48 समेत अन्य लोग सुरक्षित हैं।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-  UP News: ट्रेन पर चढ़ने को लेकर रेलवे स्टेशन पर चले लात घूंसे, जमकर हुई मारपीट; VIDEO Viral

    मृतक रिंकी सिंह के पुत्र अमित सिंह ने बताया कि शव देर रात तक पहुंचेगा। चचयां में संगम स्नान को गये दो लोगों की मौत व चार के घायल होने से शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया है। 

    वाराणसी में अलर्ट

    महाकुंभ प्रयागराज में हुई घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। सुबह सबेरे ही अधिकारी शहर में भीड़ वाले स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था को संभाला। साथ ही एक बड़ा निर्णय लिया गया और महाकुंभ से लौटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए वाराणसी के काशी जोन में आटो, ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक दिया गया।

    पुलिस प्रशासन के अनुसार कैंट जाने के लिए भदऊं चुंगी, वाराणसी सिटी, कैंट मंडुवाडीह के रास्ते लंका जाने की छूट है। इसी रास्ते से लोगों को लौटने की राह दी जाएगी। शहर में अंदरूनी हिस्से में जाम पर नियंत्रण के लिए आटो, टोटो की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था 29 और 30 जनवरी को लागू रहेगी। इसी प्रकार बिहार से गाड़ियों को गाजीपुर में रोक दिया गया है। इसी प्रकार गाजीपुर से वाराणसी आने वाली गाड़ियों को कैथी प्लाजा पर रोक दिया गया है।