Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल से बेटे का बलिया आया फोन, ''मां मैं बंकर में हूं, यहां लगातार मिसाइलें गिर रही हैं....''

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 01 Mar 2026 04:59 PM (IST)

    बलिया के रसड़ा निवासी श्याम नारायण यादव इजरायल में भवन निर्माण का कार्य करते हैं। अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच इजरायल में लगातार मिसाइलें गिर रही ...और पढ़ें

    परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है और सरकार से भारतीय नागरिकों की वापसी की उम्मीद कर रहा है।

     परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है और सरकार से भारतीय नागरिकों की वापसी की उम्मीद कर रहा है।

    HighLights

    1. बलिया निवासी श्याम नारायण यादव इजरायल में फंसे।

    2. मां को फोन पर बताया, बंकर में सुरक्षित हैं।

    3. इजरायल में लगातार मिसाइलें गिरने से दहशत।

    जागरण संवाददाता, बलिया। अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले तथा ईरान द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही जवाबी कार्रवाई से वहां के लोग दहशत में हैं। बलिया के आदर्श नगर पालिका रसड़ा के वार्ड नंबर तीन अहिरपुरा मोहल्ला निवासी रमाशंकर यादव का 36 वर्षीय पुत्र श्याम नारायण विगत 23 मई 2024 से इजरायल के करमा में भवन निर्माण का कार्य करने गए थे, किंतु इस समय इजराइल के कई शहरों में गिर रहे मिसाइल व बम की धमाके से रमाशंकर यादव सहित उनके स्वजन भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

    रमाशंकर यादव के बड़े भाई सत्यनारायण ने जागरण को बताया कि रमाशंकर से रवि‍वार को भी बात हुई है। उन्होंने माता मालती देवी से भी बातचीत की। कहा कि मां मैं बंकर में हूं, यहां लगातार मिसाइलें गिर रही हैं। सायरन की आवाज सुनकर लोग बंकरों में छिप जा रहे हैं और अभी तक पूरी तरह सुरक्षित हैं। आने वाले दिनों में स्थिति क्या रहेगी यह कह पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

    रमाशंकर मई 2026 में आने वाले थे किंतु युद्ध की स्थिति के बीच क्या परिस्थितियां रहती हैं, भारतीय मूल के लोगों को सरकार कब तक वहां से निकाल लाती है यह बड़ा सवाल बना हुआ है। रमाशंकर यादव का एक तीन वर्षीय पुत्र है। बच्चे के जन्म के एक वर्ष बाद ही वह इजरायल चले गए थे।