विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: यूपी के इस जिले में लगेंगे चार लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर, सर्वे शुरू; होगी बिजली की बचत

Published: Mon, 27 May 2024 03:36 PM (IST)

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले में चार लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। इसके लिए सर्व ...और पढ़ें

चार लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का सर्वे शुरू, बिजली की होगी बचत
चार लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का सर्वे शुरू, बिजली की होगी बचत

जागरण संवाददाता, बलिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले में चार लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। इसके लिए सर्व का काम शुरू कर दिया गया है। मीटर लगाने का काम नाेएडा की जीएमआर कंपनी को दिया गया है।

नए प्रीपेड मीटर को उपभोक्ता बिजली निगम के एप के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं। निगम के अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ता जब घर में रहेंगे, तब इसे ऑन रख सकेंगे। घर से बाहर जाने पर इसे बंद करना होगा। इसकी मदद से उपकरणों की निगरानी की जा सकेगी। फाल्ट होने पर दूसरे स्थान से ही मीटर से बिजली आपूर्ति को ऑन या फिर ऑफ किया जा सकेगा। बिजली खपत की निगरानी भी की जा सकेगी।

जिले में 3.56 लाख 73 कनेक्शनधारी हैं। बिजली विभाग 145 फीडरों के जरिये 30 हजार 702 ट्रांसफार्मर के बिजली आपूर्ति होता है। जनपद की आबादी लगभग 35 लाख है। यह संसाधन आबादी के हिसाब से कम है। अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड में चल रहे हैं, जल भी रहे हैं। नई व्यवस्था से बिजली की खपत भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें: 'जहां दिखे भाजपाई, वहां बिछाओ चारपाई', भाजपा को घेरने के लिए सपा ने शुरू किया नया अभियान; तैयार किए ये नौ प्रश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।