Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बलिया का राज सिंह गिरफ्तार, दो और संदिग्धों से चल रही पूछताछ

    By Milan guptaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 11 May 2026 11:01 AM (IST)

    बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में बड़ा मोड़ आया है। बंगाल एसटीएफ ने बिहार के बक्सर और यूपी के बलिया से तीन ...और पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड: बक्सर और बलिया से तीन संदिग्ध हिरासत में।

    सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड: बक्सर और बलिया से तीन संदिग्ध हिरासत में।

    HighLights

    1. चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच ने लिया नया मोड़।

    2. बक्सर, बलिया से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

    3. बंगाल एसटीएफ पूछताछ के लिए कोलकाता ले गई।

    जागरण संवाददाता, बलिया। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में बड़ा मोड़ आया है। घटना के पांच दिन बाद बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिहार के बक्सर और यूपी के बलिया से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों को पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, रविवार देर रात एसटीएफ की टीम ने बक्सर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बक्सर पुलिस के अधिकारियों ने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं बलिया से राज सिंह नामक युवक को हिरासत में लेने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह पेशेवर शूटर है और घटना को अंजाम देने वाली टीम से उसका संबंध हो सकता है। हालांकि बलिया पुलिस ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    जांच एजेंसियों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी। हमलावरों ने कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। एसटीएफ को शक है कि हत्या के लिए बाहरी राज्यों से शार्पशूटर्स बुलाए गए थे। मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी अब संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन, बैंक ट्रांजैक्शन, टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और आपसी संपर्कों की पड़ताल कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    पुल‍िस के अनुसार आरोप‍ित को अयोध्या से पकड़ा गया है, एएसपी संजय वर्मा ने बताया कि अयोध्या पुलिस और कोलकाता पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया है, राज सिंह का पूरा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जबक‍ि अन्‍य विशाल श्रीवास्तव को बिहार पुलिस व एसटीएफ ने बक्सर से पकड़ा है। ज‍िले में आरोप‍ित के बारे में जानकारी की जा रही है और उसके पूर्व के अपराध की कुंडली भी खंगाली जा रही है।

    खबरें और भी

    आनंद नगर का रहने वाला है राज सिंह
    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में पुलिस ने अयोध्या से राज सिंह को गिरफ्तार किया है, वह बलिया शहर के पुलिस लाइन से सटे आनंद नगर का रहने वाला है। शूटर राज के घर जब पुलिस पहुंची तो घर के गेट पर ताला जड़ा हुआ था। उसने अपनी पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से की है। बताया जा रहा है कि राज सिंह को स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। कुछ वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र में एक अंडा बेचने वाले दुकानदार को गोली मारने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। उस प्रकरण में वह आरोपित रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक देर रात कई गाड़ियों के पहुंचने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद सादे कपड़ों में कुछ लोग मोहल्ले में पहुंचे और पूछताछ करने के बाद वापस लौट गए। हालांकि स्थानीय लोग खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित को अयोध्या से उस समय पकड़ा गया, जब वह लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था।