यूपी-बिहार सीमा पर नाव से 25 पेटी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
यूपी-बिहार सीमा पर मांझी पुलिस ने सरयू नदी में नाव से 25 पेटी (235 लीटर) शराब जब्त की। नीरज चौधरी और संजय चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वे बैरिया से शरा ...और पढ़ें

यूपी-बिहार सीमा पर नाव से 25 पेटी शराब बरामद।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। यूपी-बिहार सीमा पर मांझी थाने की पुलिस ने गुरुवार रात सरयू नदी में नाव से बिहार ले जाई जा रही 25 पेटी (कुल 235 लीटर) शराब बरामद की। इस कार्रवाई में नाव सवार नीरज चौधरी और संजय चौधरी को गिरफ्तार कर नाव भी जब्त कर लिया गया।
मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे बैरिया थाना क्षेत्र की एक दुकान से शराब लेकर बिहार के छपरा में ऊंची कीमत पर बेचने जा रहे थे।
यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि अब सड़क मार्ग से शराब की तस्करी लगभग बंद हो चुकी है, जिसके कारण तस्कर रात के अंधेरे में नाव का प्रयोग कर तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस की तत्परता के कारण अधिकतर शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं और इस तरह की तस्करी को नियंत्रण में लाया जा रहा है। यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।