Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांसडीह में विधायक केतकी सिंह के अपमान के खिलाफ महिलाओं का चूड़ी लेकर प्रदर्शन

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 12:49 PM (GMT+05:30)

    बांसडीह में विधायक केतकी सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर क्षेत्रीय महिलाओं ने विरो ...और पढ़ें

    सपा कार्यकर्ताओं को चूड़ियां भेंट करने की बात कही, जिन्होंने अमर्यादित टिप्पणी की है।
    सपा कार्यकर्ताओं को चूड़ियां भेंट करने की बात कही, जिन्होंने अमर्यादित टिप्पणी की है।

    जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीह की विधायक केतकी सिंह के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से आक्रोशित क्षेत्रीय महिलाओं ने बुधवार को बांसडीह में विरोध प्रदर्शन किया।

    नगर पंचायत की महिलाओं ने अपने हाथों में चूड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस कृत्य की निंदा की। पांडेय के पोखरा स्थित शिव मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और विधायक के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    यह भी पढ़ेंIIT BHU में पीसी राय हास्‍टल के छात्र की कार्ड‍ियक अरेस्‍ट से मृत्यु, पर‍िजनों को आजमगढ़ में सूच‍ित क‍िया गया

    महिलाओं ने कहा कि विधायक के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को चूड़ियां भेंट करेंगी, जिन्होंने इंरनेट मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की है।

    भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि विधायक के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने से क्षेत्र की महिलाएं बहुत नाराज हैं और आने वाले समय में वे इसका माकूल जवाब देंगी। विरोध प्रदर्शन में तेजबहादुर रावत और दुर्गेश मिश्रा के साथ ही नीलम देवी, कमला देवी, शिवकुमारी देवी, गुड़िया देवी, गायत्री देवी, उर्मिला देवी, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

    यह भी पढ़ें पुल‍िस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी गो-तस्कर गोविंद सिंह गिरफ्तार, नेटवर्क का हुआ खुलासा

    सपा के कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर विधायक के उस बयान पर विरोध जता रहे हैं, जिसमें उनकी ओर से कहा गया था कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले टोटियों का जवाब दें। विधायक ने कहा था कि अखिलेश ने जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तब सरकारी आवास से टोंटियां गायब हो गई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंसोनभद्र में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तीन उप निरीक्षक निलंबित