विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में दूल्‍हे से महिलाओं ने कहा - 'साड़ी अच्छी नहीं लाए', लड़की वालों ने तोड़ दी शादी, बवाल में कई लोग घायल

By Milan kr gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 12 May 2026 07:05 PM (IST)

बलिया में एक शादी साड़ी को लेकर हुए विवाद के कारण टूट गई, जिसके बाद हुई मारपीट में दुल्हन पक्ष ...और पढ़ें

बलिया में साड़ी विवाद ने तोड़ी शादी, दुल्हन पक्ष की पांच महिलाएं घायल।

बलिया में साड़ी विवाद ने तोड़ी शादी, दुल्हन पक्ष की पांच महिलाएं घायल।

HighLights

  1. साड़ी विवाद के कारण बलिया में शादी टूट गई।

  2. दुल्हन पक्ष की पांच महिलाएं मारपीट में गंभीर घायल।

  3. दूल्हा और बाराती बिना शादी के ही वापस लौट गए।

जागरण संवाददाता, बलिया: दोकटी क्षेत्र के दलनछपरा क्षेत्र के एक निवासी की पुत्री की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महाजनपुर क्षेत्र न‍िवासी एक युवक के साथ सोमवार को पचरुखा देवी गायघाट मंदिर परिसर में होनी थी। विवाह के दौरान डाल-चढ़ावा में लाई गई साड़ियों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें लड़की पक्ष के पांच लोग घायल हो गए।

आरोप है कि नाराज दूल्हा और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने डंडे एवं धारदार हथियार से दूल्‍हप पक्ष पर हमला कर दिया। इस मारपीट में लड़की पक्ष की ओर से पांच मह‍िलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को छोड़कर अन्य सभी को जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दूल्हा और बाराती बिना शादी के ही वापस लौट गए। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग भी अचानक हमला होने के बाद अफरातफरी को देखकर दंग रह गए। 

हालांक‍ि दूल्‍हा पक्ष की ओर से बताया गया क‍ि पहले तो मंदि‍र में शादी के दौरान दूल्‍हे को लेकर ट‍िप्‍पणी की गई। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से लाई गई साड़‍ियों को लेकर आपत्‍त‍ि जताई गई। कहा गया क‍ि अभी इतनी बेकार साड़‍ियां लेकर आए हो बाद में कैसी स्‍थ‍ित‍ि में लड़की को रखोगे? इस बात के बाद व‍िवाद बढ़ता गया और व‍िवाद बढ़ने मारपीट भी शुरू हो गई। मारपीट के बाद बवाल बढ़ा तो शादी टूट गई और इस दौरान ब‍िचौल‍िए संग भी व‍िवाद हुआ।