विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से हादसा, 20 साल के युवक की डूबकर हुई मौत

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:05 PM (IST)

बैरिया, बलिया में हृदयपुर ढाला के पास बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से 20 वर्षीय युवक रघुनंदन राम की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बैरिया, बलिया में बाढ़ के पानी में हुआ दुखद हादसा।

  2. 20 वर्षीय युवक रघुनंदन राम की डूबने से मौत।

  3. हृदयपुर ढाला के पास पैर फिसलने से हुई घटना।

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के हृदयपुर ढाला के पास शनिवार को सुबह बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार व गांव में मातम छा गया। हृदयपुर निवासी कौशल राम के पुत्र 20 वर्षीय रघुनंदन राम शनिवार को सुबह करीब 10 बजे किसी काम से बांध की ओर गया था।

काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था कि हृदयपुर ढाला से कुछ दूरी पर बाढ़ के पानी से घिरे रास्ते पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी में उतरकर काफी मशक्कत के बाद रघुनंदन को बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें- बल‍िया में सड़क हादसे के बाद 45 मिनट तक अस्पताल में तडपता रहl युवक, मौत पर हंगामा