हाईस्कूल में 94.67 प्रतिशत अंक पाकर अंशुमान बने जिला टॉपर, मेरिट लिस्ट में 13 मेधावियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें बलरामपुर के अंशुमान गुप्त ने 94.67% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। ...और पढ़ें

HighLights
अंशुमान गुप्त ने 94.67% अंक पाकर जिले में टॉप किया।
बलरामपुर हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में 13 मेधावी शामिल।
ग्रामीण अंचल के छात्रों ने शहर के मेधावियों को पछाड़ा।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां उस समय खत्म हुई जब गुरुवार शाम चार बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुए। सुबह से ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट जानने को लेकर उत्साह से लबरेज थे। बार-बार इंटरनेट पर परिणाम आने को लेकर उनमें बेताबी रही। परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने साथियों का परिणाम व कौन आगे रहा कौन पीछे जानने के लिए एक-दूसरे को फोन घुमाते रहे। इस बार परीक्षा परिणाम अप्रत्याशित रहा। ग्रामीण अंचल के मेधावियों ने शहर को पीछे छोड़ दिया।
हाईस्कूल में जिले की टॉप-10 सूची में विभिन्न विद्यालयों के 13 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इनमें नगर के माडर्न इंटर कालेज, स्कालर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला, हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहराबाजार एवं हाजी इस्माइल इंटर कालेज सादुल्लाहनगर के दो-दो मेधावियों ने श्रेष्ठता सूची में जगह बनाई।
भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला के छात्र अंशुमान गुप्त ने सर्वाधिक 94.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। स्कालर्स एकेडमी इंटर कालेज के दो छात्रों अनुभव मिश्र व अरुण कुमार ने समान रूप से 94.33 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बलरामपुर माडर्न इंटर कालेज के सौरभ वर्मा 93.83 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
रामजियावन वर्मा इंटर कालेज घोपतपुर गौरा चौराहा के आयुष कसौधन ने 93.50 प्रतिशत के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहराबाजार की वंदना वर्मा व माडर्न इंटर कालेज के शिवम शुक्ल ने समान रूप से 93.33 प्रतिशत अंक के साथ टाप-फाइव में जगह बनाई।
खबरें और भी
सावित्री देवी रामसूरत इंका सोनपुर गुमड़ी उतरौला के आकाश वर्मा ने 93.17 प्रतिशत के साथ छठवां, श्रीमती ननका देवी कंधई वर्मा इंका बैरिया सुर्जनपुर रेहराबाजार के रामकुमार 92.67 ने सातवां, हनोमान प्रसाद वर्मा उमावि रेहराबाजार के प्रतिभा वर्मा ने 92.33 प्रतिशत के साथ आठवां, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के संजय कुमार ने 92.17 प्रतिशत अंक के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।
हाजी इस्माइल इंटर कालेज सादुल्लाहनगर के दो छात्रों खुर्शीद आमिर एवं शिवम दुसाध ने समान रूप से 91.67 प्रतिशत अंक पाकर श्रेष्ठता सूची में 10वें नंबर पर नाम दर्ज कराया। माडर्न इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हेमंत तिवारी व स्कालर्स एकेडमी के प्रबंधक असलम शेर खां एवं शिक्षकों ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई देने के साथ अपने माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।