विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में कांशीराम कालोनी मार्ग का होगा कायाकल्प, 18 लाख से बनेगी 150 मीटर लंबी सीसी सड़क

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:40 PM (IST)

बलरामपुर के उतरौला स्थित आर्यनगर में कांशीराम कॉलोनी को जाने वाली 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण 18 लाख ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. आर्यनगर कांशीराम कालोनी सड़क का निर्माण शुरू होगा।

  2. 18 लाख रुपये की लागत से बनेगी सीसी सड़क।

  3. निवासियों को आवागमन में मिलेगी बेहतर सुविधा।

संवादसूत्र,  उतरौला (बलरामपुर)। नगर के आर्यनगर में कांशीराम कालोनी जाने वाले मार्ग का निर्माण 18 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। नगरपालिका परिषद की ओर से 150 मीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी सीसी सड़क के निर्माण को मंजूरी दी गई है। सड़क बनने से कालोनी के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में सुविधा होगी।

नगरपालिका परिषद नगर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में आर्यनगर स्थित कांशीराम कालोनी जाने वाले मार्ग को पक्का करने की योजना बनाई गई है। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ ही इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही मार्ग की स्थिति में भी सुधार होगा।

चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने बताया कि नगर के विभिन्न मुहल्लों में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना नगरपालिका परिषद का उद्देश्य है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि आर्यनगर में कांशीराम कालोनी जाने वाले मार्ग पर 18 लाख रुपये की लागत से 150 मीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाने की मंजूरी दी गई है। निर्माण कार्य नियमानुसार कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू, 550 कर्मी होंगे प्रशिक्षित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।