विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार्ज न सौंपने वाले सचिवों की अगस्त की रुकेगी सैलरी, बलरामपुर CDO ने जारी किया आदेश

Published: Wed, 12 Aug 2026 03:29 PM (IST)

बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने चार्ज न सौंपने वाले स्थानांतरित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के अगस्त माह के वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सीडीओ ने चार्ज न सौंपने वाले सचिवों पर कार्रवाई की।

  2. अगस्त माह का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी।

  3. चार्ज न सौंपने से विकास कार्यों में आ रही बाधा।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। पिछले में माह में जिले में 61 ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों का विकास खंड बदला गया था। 31 जुलाई तक सभी को नए स्थान का कार्यभार ग्रहण करना था। लेकिन कुछ सचिव चार्ज हस्तांतरण में लापरवाही कर रहे है।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। और संबंधित सचिवों को तत्काल चार्ज सौंपने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वालो का अगस्त का वेतन रोकने के विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से 27 जुलाई को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था। इसमें सभी स्थानांतरित अधिकारी 31 जुलाई तक अपना चार्ज नए तैनात सचिव को सौंपने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक कुछ सचिव कार्यभार नहीं सौंपे है।

चार्ज न सौंपने से विकास कार्यों में आ रही बाधा

चार्ज मे सचिवों को केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त, वीबीजीरामजी, मुख्यमंत्री पुरस्कार समेत सभी शासकीय अभिलेखों का चार्ज देना है। साथ में परिवार रजिस्टर की अद्यतन प्रति की एक कपी भी देनी है, जिस पर पुराने और नए सचिव दोनों के हस्ताक्षर हों। यह पूरी प्रक्रिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत से संस्तुत कराकर डीपीआरओ कार्यालय में जमा करानी थी।

लेकिन निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी कई अधिकारियों ने चार्ज नहीं सौंपा है। सभी खंड विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन समय से होना चाहिए। चार्ज न सौंपने से विकास कार्यों में बाधा आ रही है। 31 जुलाई अंतिम तिथि थी। अब तक चार्ज न करने वाले सचिवों का अगस्त माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर जिला अस्पताल में सिर्फ दिखाने के लिए बिछाई गई चादरें, बाथरूम देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक