विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसपी विकास कुमार का झांसी तबादला, हरदोई के एएसपी मार्तंड को मिली बलरामपुर की कमान

Published: Sat, 22 Aug 2026 06:59 PM (IST)

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरण हो गया है, उनकी जगह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसपी विकास कुमार का झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला।

  2. हरदोई के एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह बने बलरामपुर के नए एसपी।

  3. विकास कुमार ने भू-माफिया, मतांतरण गिरोह पर की कड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। जिले में दो वर्ष से तैनात रहे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का स्थानांतरण झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर हो गया है। उनकी जगह हरदोई में तैनात रहे अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया एसपी बनाया गया है।

निवर्तमान एसपी विकास कुमार ने एक जुलाई 2024 को बलरामपुर जनपद में बतौर एसपी अपना कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वह फर्रूखाबाद में एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बलरामपुर में लगभग 26 माह के कार्यकाल में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में उनकी महती भूमिका रही है।

बीते दो वर्षों में जिले में धोखाधड़ी की कई घटनाएं हुई। भू-माफिया के विरुद्ध दर्ज 21 मामलों में शामिल 78 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वर्ष 2025 में आम जन को विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से मतांतरण कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया।

सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर एवं उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मतांतरण के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए इनके द्वारा अर्जित संपत्ति अनुमानित कीमत 16 करोड़ 10 लाख रुपये की कोठी को ध्वस्त कराते हुए अवैध कब्जे की भूमि को मुक्त कराया गया।

वर्ष 2025 में धोखाधड़ी कर साइबर ठगी के तीन मामलों में मुकदमा दर्ज कर 18 अंतरजनपदीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 34 लाख 11 हजार 380 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए। अपराधियों के बैंक खातों में लगभग 88 लाख 42 हजार रुपये फ्रीज कराए गए।