विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में 1235 वंचित परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, सत्यापन जारी

Published: Tue, 25 Aug 2026 05:20 PM (IST)

बलरामपुर में जीरो पावर्टी के तहत चिह्नित 1235 वंचित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इन परिवारों के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 1235 वंचित जीरो पावर्टी परिवारों को मिलेगा आवास।

  2. मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सत्यापन शुरू।

  3. बलरामपुर जिले में पक्के मकान की सुविधा।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। जीरो पावर्टी के परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। जिन परिवारों के पास अभी तक रहने के लिए अपना पक्का मकान नहीं है। उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभांवित किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग जीरो पावर्टी के ऐसे परिवार जिनको अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

उन परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि इनको भी योजना से जोड़ा जा सकें। विभाग के अनुसार जीरो पावर्टी के तहत जिले में कुल 8257 परिवार चिह्नित है। इसमें 7022 जीरो पावर्टी के परिवारों को लाभ मिल चुका है। नाम स्थायी पात्रता सूची में शामिल है। वहीं 1235 परिवारों अभी योजना से वंचित है।

जीरो पावर्टी के तहत गरीबी उन्मूलन से जोड़कर कमजोर वर्ग को भी सम्मानजनक जीवन यापन करने की पहल की गई है। जीरो पावर्टी का मतलब कोई भी परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।

इसी सोच के साथ 793 ग्राम पंचायतों में चिन्हित परिवारों को आवास योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिन परिवारों के पक्का मकान नहीं उनका सर्वे कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सभी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है।

इनका चल रहा सत्यापन

जीरो पावर्टी विकास खंड उतरौला में आठ वंचित परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी तरह रेहराबाजार में तीन, गैंडासबुजुर्ग में 32, हरैया सतघरवा में 125, बलरामपुर 181,गैंसड़ी में 303, पचपेड़वा में 282 व तुलसीपुर में 301 जीरो पावर्टी परिवार सत्यापन किया जा रहा है।

जीरो पावर्टी के वंचित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों काे पत्र जारी किया गया है।

-विवेकानंद मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए

यह भी पढ़ें- सीएम आवास योजना: यूपी में पक्के मकान के लाभार्थियों का पंजीकरण जारी, आवेदन कैसे करें?