विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो पुराने के बदले नए नोट नहीं देगा उसे बसपा टिकट नही देगीः स्वाती

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sat, 26 Nov 2016 09:36 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि मायावती ने नए नोट लाओ पुराने ले जाओ योजना के तहत जो पुराने नोटों के बदले नए नोट नहीं देगा उसे बसपा टिकट नहीं देगी।

News Article Hero Image

बलरामपुर (जेएनएन)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने नोट बंदी से बौखलाए सपा, बसपा और कांग्रेसियों को सबक सिखाने का संकल्प महिलाओं से लेने का आह्वान किया। कहा कि पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से बसपा की मायावती बौखलाई हैं। उन्होंने नए नोट लाओ पुराने नोट ले जाने की योजना अपने यहां चला रखी है। जो पुराने नोटों के बदले नए नोट नहीं देगा उसे बसपा टिकट नहीं देगी। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि में आकर अपने को गौरवान्वित महसूस करती हूं।

परिवार उत्पीडऩ का बदला माया के खिलाफ चुनाव लड़कर लूंगी: स्वाति

बलरामपुर तुलसीपार्क में मौजूद महिलाएं आज यह संकल्प लेकर यहां से जाएं कि विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा और सपा का सफाया कर देंगी। क्योंकि बसपा नेत्री मायावती को सिर्फ अपना इज्जत की फिक्र है। दूसरी महिलाओं, बेटियों का सम्मान न वे स्वंय करती हैं और न उनके दल के लोग करते हैं। पिछले दिनों लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर बसपा के लोगों ने उनकी बेटी के लिए क्या - क्या कहा था। उस अपमान और महिला समाज के सम्मान की लड़ाई के लिए संघर्ष शुरू किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती से डरने की जरूरत नहीं है। उनके लोग जब वोट मांगने के लिए आएं तो उनसे यह जरूर पूछना की आप कितना सम्मान हमको दोगे। आम महिलाओं का सम्मान बसपा और सपा दोनों में नहीं है। प्रदेश सरकार ने भी लूट के सारे रिकार्ड बना लिए हैं। पैसों के बंटवारे के लिए कभी बाप-बेटे तो कभी चाचा - भतीजे में झगड़ा होता है। सपा में एक साथ कई मुख्यमंत्री काम करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वंय कही है कि किस - किस के कहने पर उन्होंने कार्रवाई की। सपा और बसपा दोनों भ्रष्टाचारियों की पार्टी है।

नोटबंदी से प्रधानमंत्री ने किया सपा-बसपा का स्थायी इलाज : बालियान

कांग्रेस की बात करना बेकार है। इसलिए विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाकर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने में मदद करें। इनसे पूर्व श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं चलाई है। उनके महिलाओं का दर्द मालूम है। महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा ने हमेशा संघर्ष किया है। इनके सम्मान की तो वैसे सभी दल बात करते हैं लेकिन सम्मान भाजपा के मैदान में बैठी महिलाएं है। नगर के तुलसीपार्क में आयोजित महिला सम्मेलन को उपरोक्त के अलावा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुसुम चौहान, महिला सम्मेलन संयोजिका रंजना पांडेय व प्रदेश से आई रागनी रस्तोगी ने अपनी बात कही। प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंटकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वर्णलता श्रीवास्तव, झूमा सिंह, सविता सिंह, जिला प्रभारी राम सुंदर चौधरी, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सिंह, जगदंबा सोनकर, जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू आदि ने स्वागत किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अवध क्षेत्र की संयोजिका शशि बाला, नीलम प्रजापति व रागनी रस्तोगी आई थी।

प्रभु के 'आशीर्वाद' से वंचित रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा

...तो यह है महिला सम्मान

तुलसीपार्क में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में अजब-गजब नजारा देखने को मिला। एक तरफ मंच पर वक्ता महिला सम्मान की बात कर रहे थे तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में महिलाएं जमीन पर बैठी थीं। ऐसा तब था जब जिम्मेदार पार्टी नेता आराम से एक तरह कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठे हुए थे। हालांकि जिलाध्यक्ष राकेश सिंह कहते हैं कि संख्या अधिक हो जाने से कुछ महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा।