विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर बांदा में रिकॉर्ड तोड़ हुई खरीदारी, 2 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:17 AM (IST)

करवा चौथ त्योहार पर बांदा जिले के बाजारों में जमकर भीड़ रही, जिससे करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बांदा में करवा चौथ पर बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी।

  2. दो करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार दर्ज किया गया।

  3. सोने-चांदी, कपड़े, मिठाई, पूजन सामग्री की बिक्री बढ़ी।

जागरण संवाददाता, बांदा। करवा चौथ त्योहार की शुक्रवार को धूम रही। जिले भर के नगर से लेकर कस्बों तक के बाजारों में जमकर भीड़ रही। इस दौरान सोने चांदी के आभूषण समेत साड़ी, कपड़े, मिठाई, पूजन सामग्री की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिला।

साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी काफी अच्छी भीड़ रही। इस बार सोने चांदी के आसमान छू रहे दामों को लेकर गिफ्ट्स और शजर पत्थर आदि की तरफ भी खरीदारी बड़ी। कुल मिलाकर करीब दो करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिले भर में नगर समेत कस्बों में आभूषण समेत कपड़ों व ब्यूटी पार्लर और पूजन सामग्री आदि की करीब दो हजार दुकानें हैं। इन दुकानों में बीते 10 दिनों से खरीदारी से लेकर भीड़ उमड़ी। करीब डेढ़ से दो लाख से उपभोक्ताओं के बीच खरीदारी की। जिसमें सोने चांदी के आभूषण, साड़ी कपड़े, मिठाई पूजन सामग्री और ब्यूटी पार्लर आदि शामिल हैं।

जिसमें सोने चांदी में दो से ढाई करोड़ रुपये, कपड़ों साड़ी आदि में करीब 70 से 80 लाख रुपये, पूजन सामग्री मिठाई आदि में भी 10 से 15 लाख रुपये और ब्यूटी पार्लर में भी इस बार 20 से 30 लाख रुपये के कारोबार होने का अनुमान है। वहीं गिफ्ट्स और शजर पत्थर आदि के आभूषणों की बात करें तो करीब 20 से 30 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।

इस बार बाजार में भीड़ रही है। लोगों ने जमकर खरीदारी की है। सोना चांदी के दाम महंगे होने के चलते ग्राहक पिछली बार से कम हुए हैं। कुल मिलाकर करीब दो करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है।
सत्यप्रकाश सर्राफ, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।