Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banda News: रिश्ते के देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर बेटों को मारने की दी धमकी

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:54 PM (IST)

    महिला ने तहरीर देकर बताया कि घर के पास ही पारिवारिक देवर गोलू खंगाल रहा है। वह दबंग किस्म का है। पांच मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे जबरिया घर में घुस ...और पढ़ें

    Banda News: रिश्ते के देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास।
    Banda News: रिश्ते के देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास।

    जागरण संवाददाता, बांदा। दबंगई दिखाते हुए पारिवारिक देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए, जिनको देख आरोपित भाग निकला। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख आरोपी की तलाश कर रही है।

    यह है पूरा मामला

    मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि घर के पास ही पारिवारिक देवर गोलू खंगाल रहा है। वह दबंग किस्म का है। पांच मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे जबरिया घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। उसे जमीन पर पटक दुष्कर्म का प्रयास किया। कपड़े फाड़ दिए। 

    विरोध करने पर उसके बेटों को मारने की धमकी दी। अस्मत पर खतरा देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए, तभी गोलू भाग निकला। उसकी धमकी से पूरा परिवार बुरी तरह भयभीत है। थानाध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी लिख तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में बारिश के आसार; IMD ने जारी की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: मुख्‍तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आजीवन कारावास की सजा, दो लाख रुपए का जुर्माना

    खबरें और भी