Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा में मौत बनकर दौड़ी थार: युवक को कुचलते हुए बंद दुकान में घुसी, मची अफरा-तफरी

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 11:11 PM (GMT+05:30)

    बांदा में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा थाने के सामने शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार थार जीप ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण बांदा। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा थाने के सामने शुक्रवार रात 10 :30 बजे बदौसा की ओर से आ रही थार जीप तेज गति में युवक को कुचलते हुए बंद दुकान के अंदर घुस गई। हादसे में चपेट में आए युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक किशोरी घायल हो गई।

    दुर्घटना के बाद वाहन में सवार दो युवक फरार हो गए। भीड़ में घायल किशोरी भी कहीं खिसक ली। पुलिस कार सवारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हाईवे पर बदौसा रोड से आई अनियंत्रित थार से कुचलकर 35 वर्षीय महेश निवासी मोहल्ला शिवपुरी की मौके पर मौत हो गई। दम तोड़ने वाला युवक हादसे के समय अपने घर से पैदल कहीं जा रहा था।

    हादसे में घायल हुई 14 वर्षीय एक अन्य किशोरी घटनास्थल में भीड़ लगते ही बिना किसी को कुछ जानकारी दिए मौके से खिसक ली। पुलिस व आसपास के लोग उसे खोजने में लगे हैं। इससे अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो पाया कि किशोरी वाहन में सवार होने से घायल हुई है या फिर वह भी पैदल कहीं जा रही थी।

    बंद चश्मे की दुकान में थार के घुसने से जहां शटर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुकान में रखा सामान भी टूट गया। दुर्घटना करने वाले वाहन में तिरंगा झंडा लगा है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी है।

    अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि युवक के शव को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया गया है। वाहन के नंबरों से वाहन में सवार युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी