Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसआईआर में हटाए गए 1.70 लाख, फिर भी बढ़ गए 55 हजार वोट, बांदा 12.29 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 05:16 PM (IST)

    बांदा जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का कार्य पूरा हो गया है। अब जिले में कुल 12.29 लाख मतदाता हैं, जिनमें 6.81 लाख पुरुष, 5. ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बांदा। जिले में जारी की गई मतदाता सूची के साथ ही एसआईआर का समापन हो गया। हालांकि अभी भी बहुत से मतदाताओं के नाम त्रुटिपूर्ण हैं वहीं कुछ नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़े हैं। लेकिन एसआईआर में जिले के मतदाताओं की स्थिति साफ हो गई है।

    एसआईआर से पूर्व जिले में 13,49,521 मतदाता थे, जिसमें से मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित और डुब्लिकेट मतदाता भी शामिल थे। एसआईआर के दौरान 1,70,421 ऐसे मतदाताओं को हटाया गया। जिसमें जिले में 11,74,100 शेष बचे। इसके बाद नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया गया।

    63,286 वोट जुड़े, जबकि डबल एंट्री आदि के 7499 वोट विलोपित किए गए। यानी एसआईआर के दौरान 55787 मतदाता बढ़े और जिले में कुल मतदाता 12,29,887 हो गए।

    जिले में करीब छह माह से चल रहे एसआईआर का समापन चार विधान सभाओं की अंतिम मतदाता सूची जारी करने के साथ ही पूरा हो गया। जारी मतदाता सूची में जिले में कुल 12,29,887 मतदाता शामिल हैं। 6, 81,808 पुरुष, 5,48,044 महिला व 35 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

    तिंदवारी विधानसभा में 3,10,465 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 1,72,315 पुरुष, 1,38,142 महिला व आठ थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसी प्रकार से बबेरू में 3,15,583 मतदाताओं में 1,77689 पुरुष, 1,37,887 महिला व सात थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

    नरैनी में 3,22,180 मतदाताओं में 1,77,990 पुरुष, 1,44,180 महिला व 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं सदर विधान सभा में 2,81, 659 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 1,53,814 पुरुष, 1,27,835 महिला व 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

    एसआईआर के पूर्व जिले के चारों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या 13,49,521 थी, जिसमें तिंदवारी में 3,26,823, बबेरू में 3,47,882, नरैनी में 3,55,452 व सदर विधान सभा में 3,19,364 मतदाता शामिल थे। छह माह तक चले एसआईआर में 1,70,421 मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित और डुब्लिकेट मतदाताओं की छटनी कर इन्हें डिलीट किया गया। इस दौरान जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच कर्मचारियों के पसीने छूट गए। दिन रात एक कर यह कार्य किया।

    खबरें और भी

    इसके बाद भी जारी हुईं अनंतिम सूची में 11,74,100 मतदाता बचे। इसमें भी कई त्रुटियां हो गईं। जिसे शासन ने फार्म छह, सात व आठ भरवाया। इसमें नए मतदाताओं के जुड़ने, डबल एंट्री वाले मतदाताओं को डिलीट करने व संशोधन आदि के लिए भरवाया गया।

    इसमें जिले के 7499 मतदाताओं को हटाया गया, वहीं 63286 नए मतदाताओं को जोड़ा गया। इसमें नए 63286 मतदाताओं में तिंदवारी में 15694, बबेरू में 14347, नरैनी में 14279 व सदर विधान सभा में 18966 नए मतदाता शामिल हुए हैं। छह माह जिले के मतदाताओं की स्थिति साफ हो गई है कि 12,29,887 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे।

    एसआईआर का काम पूरा हो गया है। मतदाताओं की स्थिति साफ हो गई है। इसके आगे यदि कोई नाम त्रुटिपूर्ण या रह गया है तो एक प्रक्रिया के तहत जोड़ा जाएगा, जो कि हर तीन माह में की जाती है।

    -एडीएम कुमार धर्मेंद्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा