Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी ने बांदा में लाभार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, चेक और चाबियां; विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:54 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, चेक और चाबियां वितरित कीं। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का ...और पढ़ें

    सीएम योगी ने बांदा में बांटे नियुक्ति पत्र, चेक और चाबियां

    सीएम योगी ने बांदा में बांटे नियुक्ति पत्र, चेक और चाबियां

    HighLights

    1. सीएम योगी ने बांदा में लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

    2. विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चेक और चाबियां वितरित कीं।

    3. विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से बातचीत की।

    डिजिटल डेस्क, बांदा। मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी। स्थानीय प्रशासन की तरफ से सीएम को शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट किया गया।

    सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान

    1. पुष्पा देवी- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
    2. पूजा- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
    3. रश्मि अग्रवाल- सहायक अध्यापिका- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
    4. अजीत सिंह- सहायक अध्यापक- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
    5. मंजू देवी व भारती सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ से अधिक का चेक
    6. सरोज देवी- ई रिक्शा की चाबी
    7. सुमत देवी- सिलाई मशीन
    8. अनिल कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
    9. मूरतध्वज- ट्रैक्टर की चाबी
    10. मुलायम- आयुष्मान कार्ड
    11. अरविंद कुमार- आयुष्मान कार्ड
    12. गेनिया- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक
    13. अभिषेक सोनी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 का चेक
    14. अंशु- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
    15. रमेश प्रजापति- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी
    16. रामरतन- मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक प्रमाण पत्र
    17. वंदना गुप्ता- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्रशोभाराम कश्यप- पक्षी बचाओ कार्य के लिए आपदा विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र।