Banda में 3 साल के प्रेम विवाह का खूनी अंत! देवर से अवैध संबंध, पति बना रास्ते का कांटा… सोते समय पत्नी ने मार डाला
बांदा के कमासिन में एक किसान सोनू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी निशा ने अपने देवर मोनू के साथ अवैध संबंधों के चलते प ...और पढ़ें
-1775404874133_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
ट्यूबवेल की छत पर सोते समय वारदात को दिया था अंजाम, एक साल से थे अवैध संबंध
दिवंगत किसान की मां ने अपनी बहू के विरुद्ध दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
पुलिस हत्यारोपित पत्नी व उसके देवर को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
संवाद सूत्र, कमासिन (बांदा)। ट्यूबवेल की छत पर सोते समय किसान की गला घाेंटकर हत्या आशनाई (अवैध संबंधों) के चलते पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपित पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार की।
हत्यारोपित पत्नी ने बताया कि पति को रास्ते से हटाकर देवर के साथ वह शादी करना चाहती थी। जिसके लिए उसने वारदात को अंजाम दे डाला है। दिवंगत हुए किसान की मां ने हत्यारोपित अपनी बहू के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस किसान की हत्यारोपित पत्नी व उसके देवर को लेकर पूछताछ कर रही है।
दो दिन पहले सूरत से आया था पति
जामू गांव के मजरा रामजस का पुरवा निवासी 22 वर्षीय सोनू दो दिन पहले बुधवार को सूरत से कमाकर फसल की कटाने अपने घर आया था। जहां शुक्रवार की रात अपनी पत्नी निशा के साथ वह ट्यूबवेल की छत पर सो रहा था। सोते समय उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। साथ लेटी रही पत्नी निशान ने देररात अपनी सास सरस्वती को कीड़े के काटने से पति की मौत होने की जानकारी दी थी।
मां ने हत्या की जताई थी आशंका
दिवंगत हुए किसान की मां व अन्य पारिवारिक लोगों का आरोप था कि गले में नाखून के निशान मिलने के साथ नाक से खून व मुंह से झाग निकलने से उसकी हत्या किया जाना लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने रविवार को दिवंगत हुए किसान की बेवा मां सरस्वती की तहरीर पर अपनी बहू निशा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें और भी
इस वजह से की थी हत्या
हत्यारोपित बहू को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो पहले वह बदल-बदल कर बयान देती रही। लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपित पत्नी के मुताबिक उसका पति कमाई के चक्कर में ज्यादातर बाहर रहता था। वह पति के साथ खुश नहीं थी। इस बीच उसकी आंखें अपने देवर मोनू से लड़ गईं। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। इससे पूर्व नियोजित ढंग से दोनों ने यह तय किया था कि पति को रास्ते से हटाने के बाद वह शादी कर साथ रहेंगे। उन्हें यह पता था कि जब तक पति जीवित रहेगा वह देवर के साथ नहीं रह सकती है। इससे पति सोनू के सोने के बाद उसकी पत्नी निशा ने देवर को छत पर बुलाया। जहां दोनों ने उसकी हाथ से गला घोटकर हत्या कर दी है।
गांव में ही प्रेम विवाह करने से पुलिस तैनात
हत्या के बाद सोनू के मामा राकेश व अन्य स्वजन ने बताया था कि जनवरी 2023 में उसने पड़ोसी युवती निशा से प्रेम विवाह किया था। हत्यारोपित निशा का मायका व ससुराल एक ही गांव में होने से एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर गांव में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से किसान के घर के पास दो पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
घटनास्थल की जांच है। ग्रामीणों से भी घटना के बारे में पूछताछ की गई है। आशनाई के चलते हत्या होने का मामला सामने आया है। पुलिस किसान की पत्नी व उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शिवराज, एएसपी