बाल वैज्ञानिकों को निखारने की बड़ी पहल, इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए 15 सितंबर तक कराएं नामांकन
बाल वैज्ञानिकों की पहचान के लिए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। कक्षा 6 ...और पढ़ें

इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए 15 सितंबर तक कराएं नामांकन।
HighLights
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर।
कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी कर सकते हैं योजना में प्रतिभाग।
चयनित मॉडल पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
जागरण संवाददाता, बांदा। बाल वैज्ञानिक के रूप में विद्यार्थियों की पहचान विकसित करने के लिए चल रही इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नामांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मौका दिया जा रहा है। अंतिम तिथि 15 सितंबर है। सभी विद्यालयों को आवेदन करवाने में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं।
मंडल के चारों जिलों में छह से 12वीं तक के कुल दसवीं तक के 1762 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद के 539 व बेसिक शिक्षा परिषद के 1082 और अन्य बोर्ड के 141 निजी विद्यालय शामिल हैं।
शहर व ग्रामीण अंचलों में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हैं, बस उन्हें दिशा देने की जरूरत है। इन्हीं प्रतिभाओं को निखारने के लिए भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना संचालित की जा रही है। जिसमें मंडल भर में पढ़ रहे छह से 12वीं तक विद्यार्थियों को इस योजना में प्रतिभा करने से उनकी प्रतिभा को दिशा मिलेगी।
इस योजना में छात्र-छात्राओं की ओर से न्यूनतम 150 शब्दों की सिनोप्सिस (लेख) व अपने सोचे हुए माडल की एक पेज पर बनाई गई इमेज अपलोड करनी होगी। भारत सरकार की ओर से चयनित प्रति छात्र को प्रति माडल दस हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के जरिए खाते में भेजी जाएगी। इसको लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से आवेदन भरवाने का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
प्रत्येक स्कूल से भरे जाने हैं पांच-पांच आवेदन
मंडल के चारों जिलों में संचालित छह से 12वीं तक के प्रत्येक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों में से कम से कम पांच छात्रों का प्रतिभाग सुनिश्चित करवाने के निर्देश संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से मिले हैं। लेकिन इन निर्देशों को दरकिनार किया जा रहा है। ज्यादातर विद्यालयों से आवेदन ही नहीं भरवाए जा रहे हैं।
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। पंजीकरण के लिए सभी विद्यालयों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। राजेश कुमार वर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा,
