Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loksabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का बढ़ा कुनबा, विपक्षी दलों के 765 लोगों ने ली सदस्यता

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 05:40 PM (GMT+05:30)

    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तेजी से अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है। विधानसभा स्तर में मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओ ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का बढ़ा कुनबा, विपक्षी दलों के 765 लोगों ने ली सदस्यता
    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का बढ़ा कुनबा, विपक्षी दलों के 765 लोगों ने ली सदस्यता

    संवाद सहयोगी, बबेरू। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तेजी से अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है। विधानसभा स्तर में मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओढ़कर कमल खिलाने का संकल्प लिया। यहां विभिन्न दलों के करीब 765 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    मोदी और योगी पर विश्वास जताते हुए कहा कि देश व प्रदेश के साथ गरीबों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। सोमवार को कस्बे के ओरन रोड स्थित एक मैरिज हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल एवं ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य विष्णु प्रताप सिंह ने सभी को सदस्यता दिलाई।

    765 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

    शामिल होने वालों में बसपा के सभासद शिव शंकर सोनी, सपा के शृंगार थोक सभासद कुलदीप सिंह, राघव थोक से रोशनी उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गईं। नारायणपुर प्रधान एवं कमसिन ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव, अरवरी प्रधान ललित सिंह, सपा मऊ बूथ अध्यक्ष मुन्ना यादव, सपा कुचौली बूथ अध्यक्ष खेंगर, प्रधान कैलाश यादव, प्रधान कौशल किशोर यादव, जब्बर वर्मा, रामलखन, राकेश वर्मा सहित करीब 40 प्रधान सहित करीब 765 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली।

    कहा कि जो सम्मान देश और गरीबों को मिल रहा है, मोदी और योगी की देन है। उनकी नीतियों से खुश होकर हम जिन दलों पर थे, वहां घुटन महसूस कर रहे थे। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया। लोकसभा चुनाव में अब अन्य दलों की जमानत भी नहीं बचेगी। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रपाल, अजय पटेल, रावेद्र गर्ग, रमाकांत पटेल, विनय तिवारी, रामनरेश मिश्रा, विजय विक्रम सिंह, सौरभ शिवहरे सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी, 168 ग्रामीण सड़कों का होगा नवीनीकरण; ई-टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी