विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात को कमरे में घुस आया पड़ोसी युवक… युवती से करने लगा हरकत, मायके में रह रही विवाहिता को कर रहा परेशान

Published: Wed, 13 Mar 2024 06:44 PM (IST)

मटौंध कस्बा के एक मोहल्ले में आधी रात बाद युवक दूसरे के घर चढ़कर पहुंचा और मायके में रह रही ...और पढ़ें

आधी रात को कमरे में घुस आया पड़ोसी युवक… युवती से करने लगा हरकत।
आधी रात को कमरे में घुस आया पड़ोसी युवक… युवती से करने लगा हरकत।

जागरण संवाददाता, बांदा। मटौंध कस्बा के एक मोहल्ले में आधी रात बाद युवक दूसरे के घर चढ़कर पहुंचा और मायके में रह रही विवाहिता युवती को दबोच लिया। शोर मचाने पर गाली-गलौज कर भाग निकला। 

दूसरे दिन सुबह फिर छत पर कूद कर पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर भाई पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह है पूरा मामला

पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे मुहल्ले का अनिल कुमार प्रजापति दूसरे के मकान का जीना चढ़कर घर में पहुंच गया। कमरे में सो रही 24 वर्षीय विवाहित बेटी की नींद खटपट की आवाज सुन टूटी तो गाली-गलौज कर अश्लील हरकत करने लगा। 

शोर सुन वह पहुंचा तो पीछे से भाग निकला। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बेटी छत पर कंडा पाथ रही थी, तभी अनिल फिर पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। उसके गले का मंगलसूत्र तोड़कर फेंक दिया। मारपीट कर धमकी देने लगा। 

बेटी ने शोर मचाया तब बेटा पहुंचा और अनिल को पकड़ लिया। अनिल बेटी जंजीर व नकदी भी चुरा चुका है। थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में बारिश के आसार; IMD ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: Krishna Janmabhoomi Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने दी ये दलील, 20 मार्च को होगी अगली सुनवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।