विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं सबसे बड़ा गुंडा, मुख्तार-धनंजय और बृजेश मेरे यहां लगाते हैं दरबार', ओपी राजभर का विवादित बयान

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:33 PM (IST)

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने बांदा में एक महारैली को संबोधित करते हुए खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताया और माफियाओं का जिक्र किया।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर।

HighLights

  1. ओपी राजभर ने बांदा में महारैली को संबोधित किया।

  2. खुद को 'देश का सबसे बड़ा गुंडा' घोषित किया।

  3. माफिया मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह का जिक्र किया।

जागरण संवाददाता, बांदा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को बबेरू में भागीदारी पार्टी की जन अधिकार महारैली में सपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सुना है कि प्रजापति समाज के लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका जा रहा है, लेकिन मुझसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है, किसी में दम है तो रोककर दिखाए। पूर्वांचल के कई बाहुबलियों का नाम लेते हुए कहा कि सब उनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। अब इसका मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।

पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि गरीब, पिछड़े और वंचित समाज को अब तक उनका अधिकार नहीं मिल सका है। प्रदेश में प्रजापति समाज की 22 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद सपा, बसपा और कांग्रेस ने राजनीतिक भागीदारी से वंचित रखा।

आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में प्रजापति समाज का एक भी व्यक्ति नहीं है, जबकि यादवों की ही पुलिस विभाग में भर्ती होती रही है। बबेरू से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव हैं। ऐसे में राजभर के निशाने पर सपा के साथ स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व भी रहा।

उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जिन गरीब, पिछड़े और वंचित लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे अपने जरूरी कागजात उपलब्ध करा दें। उनके मुफ्त इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बांदा पहुंचे राजभर ने सपा, बसपा, कांग्रेस को घेरा, बोले- गरीबों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।