विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़छाड़ से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- श्रीमान निवेदन है कि मैं…

Published: Tue, 12 Mar 2024 09:58 PM (IST)

छेड़खानी से आजिज छात्रा ने फंदे से लटक जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर ...और पढ़ें

छेड़छाड़ से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने दी जान।
छेड़छाड़ से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने दी जान।

जागरण संवाददाता, बांदा। छेड़खानी से आजिज छात्रा ने फंदे से लटक जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर बड़े भाई ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। छप्पर तोड़कर अंदर गया तो फंदे पर लटके देखा। हंसिया से फंदा काट नीचे उतारा, जब तक मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें किशोरी ने लिखा कि गांव का ही आलोक जबरिया बातचीत करने का दबाव बनाने के साथ धमकी देता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख गिरफ्तारी की जाएगी।

यह है पूरा मामला

बिसंडा के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा को गांव का ही आलोक परेशान करता था। उसने किशोरी को एक मोबाइल भी दिया था, जिससे बातचीत करने का दबाव बनाता था। परिजनों को जानकारी हुई तो बातचीत पर रोक लगा दी। इसके बाद आलोक धमकी देने लगा और रास्ते में छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी व धमकियों से आजिज छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

दोपहर खुद को कमरे में कर लिया था बंद

आलोक से बातचीत की जानकारी होने पर स्वजन ने कड़ाई कर रोक लगा दी थी। सोमवार दोपहर छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पिता मवेशी बाड़े में बनी परचून की दुकान पर थे। मां तालाब के पास कंडे पाथने गई थीं। तभी छात्रा ने जान दे दी।

परेशान होकर त्याग रही हूं प्राण

कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि सेवा में श्रीमान निवेदन है कि मैं अपने प्राण त्याग रही हूं। वह मुझे बार-बार धमकी देता है कि अपने मम्मी-पापा से मेरा नाम लिया तो छोड़ूंगा नहीं और इसी ने मुझे अपना फोन दिया था। कह रहा था कि मुझसे बात करो मैं इस कारण अपना प्राण त्याग रही हूं। 

मम्मी-पापा जान गए थे कि मैं आलोक नाम के लड़के से बात करती थी। मना करने के बाद मैंने बात नहीं करती थी तो धमकी दिया कि अगर बात नहीं करोगी तो मैं मारूंगा। इसी के कारण अपना प्राण त्याग रही हूं। हाथ जोड़ कर मम्मी-पापा से निवेदन कर रही हूं कि जिस तरह मैं प्राण त्याग रही हूं, उसी तरह इसको भी मौत देना।

दो बहन व एक भाई में थी सबसे छोटी

बबेरू के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। भाई के साथ वह कस्बे में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। सात मार्च को आखिरी पेपर देने के बाद दोनों घर लौटे थे। 

मामा का कहना है कि काफी समय से पड़ोसी युवक भांजी को परेशान कर रहा था। पिता अपनी दस बीघा जमीन में किसानी भी करते हैं। बिसंडा थाना निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सुसाइड लेटर मिला है। हैंड राइटिंग की मिलान कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Cabinet: यूपी में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, राजभर को मिला पंचायती राज, दारा सिंह चौहान बनाए गए जेल मंत्री

यह भी पढ़ें: Gonda Lok Sabha Seat: टिकट के इर्द-गिर्द घूम रही चुनावी सियासत, इंतजार से बढ़ी बेचैनी; बसपा ने नहीं खोले हैं पत्ते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।