विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: बच्चे का इलाज कराने गई महिला के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीटा

Published: Sun, 26 May 2024 04:18 PM (IST)

बच्चे का इलाज कराने आई महिला को पति के दोस्त ने घर छोड़ने को कहकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ ...और पढ़ें

महिला के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पीटा
महिला के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पीटा

जागरण संवाददाता, बांदा। बच्चे का इलाज कराने आई महिला को पति के दोस्त ने घर छोड़ने को कहकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे शराब पिलाई फिर सुनसान जगह ले जाकर आरोपित ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके नाजुक अंग में लात मारी। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। पीड़िता ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

नगर कोतवाली के एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला 21 मई की शाम अपने बच्चे का इलाज कराने शहर के अतर्रा चुंगी के पास एक क्लीनिक में आई थी। जहां से वापस जाते समय उसे पति का दोस्त तिंदवारा गांव निवासी शिवाकांत मिल गया।

उसने घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक में बैठा लिया। इसके बाद उसे व पुत्र को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह दोनों अर्ध चेतना की अवस्था में आ गई। वह दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल के पीछे ले गया। जहां आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ महिला व उसके पुत्र को जबरदस्ती शराब पिलाई। बाद में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा।

इसके बाद पति का आरोपित दोस्त उसे बाइक से गांव के पास तक छोड़ने गया। स्वजन ने उसकी बिगड़ी हालत देखकर पूछताछ की, तो महिला ने आपबीती बताई। अगले दिन स्वजन उसे लेकर कोतवाली लेकर और तिंदवारा गांव के शिवाकांत उर्फ शिवा, विनोद राजपूत व ह्देश राजपूत के विरुद्ध तहरीर दी।

पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि एक आरोपित शिवाकांत को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल की जांच करने पर मौके से तीन शराब की शीशियां, चार गिलास आदि मिले हैं। अन्य दोनों आरोपितों की तलाश जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।