विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Alert: बांदा में 80 मिमी रिकार्ड बारिश, बढ़ने लगा केन व यमुना का जलस्तर, स्कूलों में छुट्टी के आदेश

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:32 PM (IST)

बांदा में गुरुवार रात से शुक्रवार देर रात तक 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई ...और पढ़ें

वर्षा के चलते तिंदवारी कस्बे में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा। जागरण

वर्षा के चलते तिंदवारी कस्बे में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा। जागरण 

HighLights

  1. बांदा में 80 मिमी वर्षा दर्ज, तापमान में गिरावट

  2. केन और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा

  3. भारी वर्षा से फसलें नष्ट, जनजीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा में दिन भर रह-रह कर हुई वर्षा से उमस भरी गर्मी से राहत ही नहीं मिली। बीते कई दिन से हल्की वर्षा हो रही थी। जिससे उमस लग रही थी, लेकिन गुरुवार देर रात से शुरू हुई वर्षा शुक्रवार देर रात तक नहीं थमी। इसमें मौसम विभाग ने 80 मिमी वर्षा रिकार्ड की। वहीं, केन और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।

शुक्रवार को 12.4 किमी की गति से चली सर्द भरी हवा से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं वर्षा से चारों ओर गलियां जलमग्न हो गई। जलभराव के चलते समस्या हुई। लेकिन वर्षा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जो गुरुवार को अधिकतम में पांच व न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस तापमान की कमी आई।

वहीं दूसरी ओर किसान की फसलें नष्ट होने से उदास नजर आए। धान, तिल, अरहर आदि की फसलें अब पूरी तरह से सड़ गई हैं। अतर्रा, बबेरू, पैलानी, नरैनी, तिंदवारी, बिसंडा आदि प्रतिनिधि के अनुसार वर्षा से लोग परेशान हैं। गुरुवार से हो रही वर्षा बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा, बेहद जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। जिससे आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है। फसलें बर्बाद होने से किसान निराश हैं।

केन नदी का जलस्तर 0.17 मीटर बढ़कर 94.59 मीटर हो गया है जो कि गुरुवार को 94.42 मीटर पर था। वहीं यमुना नदी का जलस्तर 0.39 मीटर बढ़कर 89.73 मीटर पर आ गया है, जो गुरुवार को 89.34 मीटर पर रहा। इसमें केन नदी खतरे के निशान से 9.41 मीटर व यमुना नदी 10.27 मीटर नीचे बह रहीं हैं। केन नदी व यमुना का पानी बढ़ रहा है। जिले की केन, यमुना, चंद्रावल नदियों के जलस्तर कम होने से पैलानी के चारों रपटों से आवागमन बहाल हो गया है। हालांकि बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने से पड़ोहरा-अमारा रपटा का आवागमन बाधित है।

भारी वर्षा के चलते कक्षा आठ तक के विद्यालयों में आज अवकाश

लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देश पर 26 सितंबर शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों पर यह आदेश लागू रहेगा। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय शामिल हैं। अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय न भेजने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot Flood Alert: 36 घंटे की बारिश में फिर उफनने लगी मंदाकिनी नदी, आज रात बाढ़ का खतरा, स्कूलों में छुट्टी के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।