विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुनकरों की बुलंद आवाज बने PM नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री की लोगों से पसंदीदा हैंडलूम उत्पाद अपनाने की अपील

Published: Wed, 19 Aug 2026 01:31 PM (IST)

PM Narendra Modi: वीडियो में प्रधानमंत्री बनुकरों के हाथों से बनाए कई तरह केे गमछा व अन्य वस्त्र हाथ में ...और पढ़ें

HighLights

  1. बुनकरों के आने वाले हैं अच्छे दिन, प्रधानमंत्री की हैंडलूम के उत्पाद खरीदने की अपील वाला वीडियो वायरल

  2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो गांव-गांव में हो रहा काफी वायरल

  3. बाराबंकी के बुनकर नेता खुलकर कर रहे प्रधानमंत्री की तारीफ, कारोबार में वृद्धि की उम्मीद

प्रेम अवस्थी, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुनकरों की आवाज बन गए हैं। सात अगस्त को हैंडलूम दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने बुनकरों के हाथों से बनाए विभिन्न तरह के गमछा व अन्य वस्त्रों को खरीदने की देश के लोगों से अपील संबंधी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल किया था। ‘एक जिला एक उत्पाद’ में जिले के बुनकरों के बनाए स्टोल व अन्य कपड़े पीएम मोदी के वीडियो के बाद अधिक अदम हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती सात अगस्त को देशवासियों से भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों और ‘गेट रेडी विद मी’ (GRWM) जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर #NationalHandloomDay के साथ शेयर करने का अनुरोध किया था।

प्रधानमंत्री का संदेश 1905 में इसी तारीख को शुरू हुए ऐतिहासिक ‘स्वदेशी आंदोलन’ की याद दिलाता है। उनका उद्देश्य देश के मेहनतकश बुनकर समुदाय के कौशल को सम्मान देना है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का एक अहम स्तंभ बनाने की नींव भी रखी।

प्रधानमंत्री का यह वीडियो बुनकर बहुल गांवों, कस्बों व घरों में खूब देखा जा रहा है। बुनकर नेता पीएम के इस वीडियो को अपने कारोबार की समृद्धि का सूचक मना रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम जब बुनकरों की आवाज बनकर खुद सामने आए हैं तो इससे कोई शक नहीं कि बुनकरों के दिन भी अच्छे आने वाले हैं।

बुनकर बहुल कस्बा जैदपुर के रहने वाले बुनकर अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष तफज्जुल हुसैन अंसारी अपने कारखाने में आने हर किसी को प्रधानमंत्री का यह वीडियो दिखाते हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री बनुकरों के हाथों से बनाए कई तरह केे गमछा व अन्य वस्त्र हाथ में लेकर दिखाते हुए उन्हें खरीदने और उससे संबंधित वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर करने की अपील जनमानस से कर रहे हैं।

तफज्जुल का कहना है कि प्रधानमंत्री के इस वीडियो से बुनकरों का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने हम बुनकरों का दर्द समझा और हमारे साथ खुलकर खड़े हुए हैं। इससे अच्छा हम बुनकरों के लिए क्या हो सकता है।

जफर अंसारी और जावेद अंसारी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि अब हम बुनकरों का कारोबार तेजी से पनपेगा। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि जिले के करीब 80 हजार बुनकर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री का यह वीडियो संजीविनी से कम नहीं है। देश भर के बुनकरों में इस वीडियो से नई ऊर्जा मिली है।