बाराबंकी में 15 करोड़ की लागत से बनेगा दो पुल, इन गांवों को होगा सीधा फायदा
बाराबंकी में दो पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। राज्यमंत्री सतीश शर्मा के प्रयासों से 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन पुलों के लिए 4.5 कर ...और पढ़ें

खत्रीपुर और नूरपुर में बनेगा पुल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। शारदा सहायक नहर के दो पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा के प्रयास से दोनों पुल के निर्माण के लिए पहली किस्त की धनराशि साढ़े चार करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
पंद्रह करोड़ की लागत से जुड़वा नहर पर दोनों पुल का निर्माण होगा। जिसके बाद खेती किसानी और गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा। धनराशि जारी होते ही निर्माण का रास्ता साफ हुआ और ग्रामीणों में खुशी झलक उठी हुई है।
दरियाबाद से शारदा सहायक जुड़वा नहर निकली हुई है। इस नहर पर जर्जर पुलों के निर्माण की मांग थी। खत्रीपुर का पुल गत कई वर्षों से टूटा पड़ा है। जिससे आवागमन कठिन था। इन गांवों के किसानों की सबसे ज्यादा दिक्कत खेती किसानी में आ रही है।
खत्रीपुर के अधिकांश किसानों के खेत पुल के पार हैं पर पुल टूटा होने के कारण ट्रैक्टर के अलावा कृषि संसाधन भी दो किमी दूर से ले जाना पड़ता है।यही हाल शारदा सहायक नहर के पूर्व दिशा में स्थित नूरपुर पुल का है।
खबरें और भी

इधर के गांव के लोगों रामपुर या फिर बारिनबाग मार्ग पर स्थित पुल से आवागमन करना पड़ता है। खेती किसानी भी कठिन होती है, लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
शारदा सहायक नहर के शेखवापुर का पुल राज्यमंत्री सतीश शर्मा के प्रयास से बन चुका है, जबकि खत्रीपुर किमी संख्या 65 व नूरपुर किमी संख्या 68 पर पुल के लिए प्रयास जारी था। अब यह इंतजार भी खत्म हुआ।
इन दोनों पुल के निर्माण की स्वीकृति खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा के प्रयासों व प्रस्ताव पर मिल गई है। पंद्रह करोड़ की लागत से दोनों पुल बनाएं जाएंगे।
साढ़े चार करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में शासन ने जारी कर हरी झंडी दे दी है।पुल बनने से आबादी को आवागमन में होनी वाली कठिनाई से निजात मिल सकेगा। किसानों को खेती किसानी करने में आसानी होगी।
इन गांवों के लिए सौगात
खत्रीपुर, हरवंशपुर, सेमौर, चकम्बरपुर, नूरपुर, बांसुपुरवा, बरेठी, फत्तेपुरवा, रामपुर, क्यामपुर आदि गांव के लिए यह पुल सौगात हैं। यहां के रामनेवाज, रामतीरथ, रामनरेश, रघुनाथ, राजू, हरीश, रज्जन आदि लोगों ने बताया कि पुल बनने से आने जाने में आसानी होगी। खेतों को जाने का रास्ता सरल हो जाएगा।
शारदा सहायक नहर पर खत्रीपुर व नूरपुर के दोनों पुल की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। पुल के बनने से आसपास के किसानों और गांव की आबादी को लाभ मिलेगा। खेती किसानी और आवागमन आसान हो जाएगा। काफी सुविधाएं मिल सकेगी। -सतीश शर्मा, राज्यमंत्री।