Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Barabanki News: बाराबंकी में तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 08:05 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह करीब 3 बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में कई लोग दब गए। प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों ...और पढ़ें

    बाराबंकी में तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    बाराबंकी में तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    HighLights

    1. बाराबंकी में तीन मंजिला मकान गिरा
    2. मलबे में दबने के कारण दो लोगों की मौत
    3. SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Barabanki Building Collapse। जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह करीब 3 बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में कई लोग दब गए। प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रा है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जबकि अभी 3-4 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।

    मलबे में 3-4 लोगों के फंसे होने की संभावना

    बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- तड़के सुबह करीब 3 बजे उन्हें बाराबंकी में एक इमारत ढहने की सूचना मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। मलबे में अभी भी 3-4 लोगों के फंसे होने की संभावना है।

    घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। जबकि जल्द ही एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। बचाए गए सभी 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है।

    फतेहपुर के मुहल्ला काजी-दो में सट्टी बाजार में रहने वाले हाशिम की बबलू इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे तीन मंजिला मकान है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं, परिवार में करीब 15 सदस्य हैं। भोर में करीब तीन बजे अचानक ढहे मकान से हड़कंप मच गया। यही नहीं, इसी मकान से सटा इस्लामुद्दीन अंसारी का एक मंजिला मकान है भी साथ में ढह गया, जिसमें परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग भी घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एबुलेंन्स, स्वास्थ्य टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है।

    खबरें और भी

    रेस्क्यू में दिक्कत

    मकान गली में होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी समस्या आ रही है। मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। तीन महिलाएं, सात पुरुष, दो बच्चें निकाले जाने की सूचना है। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां दो लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया गया जबकि आठ लोगों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

    घायलों की सूची

    फतेहपुर कस्बा के 50 वर्षीय मोहम्मद हाशिम उनकी 12 वर्षीय पुत्री महक, 26 वर्षीय पुत्र सलमान 24 वर्षीय सुल्तान 16 वर्षीय समीर और इस्लामुद्दीन की आठ वर्षीय पुत्री जैनब फातिमा पत्नी कुलसुम पुत्र जफरुल हसन शामिल है। मोहम्मद हाशिम की 22 वर्षीय पुत्री रोशनी बानो और इस्लामुद्दीन के 28 वर्षीय पुत्र हकीमुद्दीन की मृत्यु हो गई।