Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर ठगों में सिपाही को बनाया निशाना, खाते से उड़ाए 16 लाख रुपये

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 02:20 PM (GMT+05:30)

    बाराबंकी में तैनात सिपाही साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके तीन खातों से बहन की शादी के लिए जमा किए गए 16 लाख 18 हजार से अधिक रुपये उड़ा लिए। ...और पढ़ें

    सिपाही के खाते से उड़ाए 16 लाख रुपये।

    सिपाही के खाते से उड़ाए 16 लाख रुपये।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। साइबर ठगों ने थाने पर तैनात सिपाही को निशाना बना लिया। ड्यूटी पर जाने के लिए उठे सिपाही का मोबाइल देखते ही होश उड़ गया। बहन की शादी के लिए जमा कर रखें तीन खातों में सोलह लाख से अधिक की धनराशि को साइबर ठगों ने उड़ा दिया। परेशान सिपाही ने रात में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने ने मामलें में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

    अंबेडकरनगर के मूसेपुर खुर्द निवासी सिपाही रोहित कुमार की दरियाबाद थाने में तैनाती है। सिपाही के मुताबिक बहन की शादी के लिए तीन खातों में पिता जी ने पैसा जमा किया था।

    मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने सिपाही के तीन अलग अलग खातों से सोलह लाख 18 हजार 821 रुपये उड़ा दिए, पर सिपाही को खातें से निकल रही धनराशि की भनक तक नहीं लगी।

    25 मार्च की रात ड्यूटी जाने के लिए वह उठा, तो फोन में 80 से 85 मैसेज मिलें। जिसे देखते ही होश उड़ गए। खाता चेक करने पर पता चला कि तीनों खातें में जमा राशि को साइबर अपराधियों ने खाली कर दिया हैं। रात में ही 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

    सिपाही ने बताया कि कई दिनों से उसके फोन पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आता था। लोगों से इसके बारें में जानकारी ली, तो बताया कि ऐसे मैसेज को खोलना नहीं। मैसेज खोला भी नहीं, और तीन दिन में रुपये निकल गए।

    खातें में बहन की शादी के लिए पैसे जमा थे। भुक्तभोगी सिपाही की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    खबरें और भी