Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में रिपेयरिंग की दुकान में हो रही थी कालाबाजारी, 11 सिलिंडर जब्त कर दर्ज किया मुकदमा

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 10:33 PM (IST)

    बाराबंकी में घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने छापेमारी की। नवाबगंज में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेंटर की आड़ में अवैध बि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रिपेयरिंग सेंटर की आड़ में गैस सिलिंडर की अवैध बिक्री।

    2. एक गोदाम सील, 11 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए।

    3. धीमी वितरण से उपभोक्ता परेशान, होटल व्यवसाय प्रभावित।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सोमवार को नगर पालिका परिषद नवाबगंज में छापेमारी के बीच अवैध बिक्री का मामला सामने आया।

    गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेंटर की आड़ में गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री मिली। एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक गोदाम सील किया गया, तो 11 सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया है। एजेंसियों पर धीमी गति से वितरण किया जा रहा है, इसलिए लाइनों में उपभोक्ता इंतजार करने को मजबूर हैं।

    जिला पूर्ति अधिकारी डा. राकेश कुमार तिवारी ने टीम के साथ आवास विकास कालोनी में बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित एक निजी गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर ताला लगा मिला। सिलिंडरों की जमाखोरी की आशंका गोदाम सील कर दिया गया।

    दुकानों की हुई जांच

    यहीं पर छत्रपाल यादव और रितेश यादव की दुकानों की जांच की गई। जहां से 11 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। दुकान संचालक ने गैस एजेंसी से समझौते का दावा किया, लेकिन संबंधित प्रपत्र न होने के कारण सिलिंडरों को कब्जे में लेकर जांच पूरी होने तक सिपुर्दगी में रखा गया है।

    आवास विकास स्थित उमेश के रिपेयरिंग सेंटर की तलाशी ली गई, यहां 25 घरेलू गैस सिलिंडर, तीन पांच किलो के सिलिंडर, एक अधोमानक सिलिंडर, एक रिफिल सिलिंडर तथा गैस तौलने का कांटा और स्टैंड बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि रिपेयरिंग की आड़ में सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। नई बस्ती निवासी उमेश के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक इमरान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।

    जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों के साथ-साथ अवैध रूप से सिलिंडर जमा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक तहसील में एसडीएम, सीओ और पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीमें एजेंसियों पर भी छापेमारी कर जांच कर रही हैं।

    उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। बुकिंग की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है और कई स्थानों पर लाइन भी घटने लगी है। जिले में प्रतिदिन आठ से नौ हजार सिलिंडरों की खपत है, जबकि 20 हजार से अधिक सिलिंडरों का स्टाक उपलब्ध है।

    लाइन के साथ मनमानी भी

    देवा रोड स्थित कुशमेश गैस एजेंसी पर सोमवार को लाइन लगी रही। यहां समस्या बढ़ती जा रही है। अभयनगर के प्रदीप कुमार सिंह ने एसडीएम को पत्र भेजा है। आरोप है कि वे एजेंसी पर सिलिंडर भराने के लिए 10 मार्च को बुक किया था। मैसेज आया कि आज ही सिलिंडर डिलीवर कर दिया जाएगा। कुछ देर बाद ही दूसरा मैसेज आया कि डिलीवर हो गया है, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी पर गए तो उनके साथ अभद्रता की गई। प्रदीप ने एसडीएम से जांच कराने की मांग की है।

    खबरें और भी

    गैस न मिलने से होटल व्यवसाय प्रभावित

    व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी के कारण होटल और छोटे खाद्य व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। सतरिख सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई पटरी दुकानदारों और होटलों का कामकाज ठप है।

    थाने चौराहे पर स्थित स्वीट्स के कारीगर रामविलास ने व्यवसाय चलाने के लिए कोयले से चलने वाली भट्टी बनवाई है। सोनू गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह से गैस सिलिंडर न मिलने के कारण होटल बंद है।