गैस सिलेंडर के लिए मोबाइल पर नहीं आई डीएसी, एजेंसी का सर्वर फेल होने से लग रही उपभोक्ताओं की भीड़
बाराबंकी में गैस सिलेंडर वितरण में भारी दिक्कतें आ रही हैं। होली के बाद बढ़ी मांग के बीच सर्वर फेल होने और डीएससी (डिजिटल सब्सक्राइबर कोड) न आने से उप ...और पढ़ें

गैस सिलेंडर के लिए मोबाइल पर नहीं आई डीएसी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसियों पर दौड़ रही है। एजेंसी से लेकर वितरण करने वाली गाड़ी के पास लोग सिलेंडर के लिए डटे है। दावें भले ही कुछ हों, पर बढ़ी मांग के बीच ग्राहकों को घंटों इंतजार के बाद सिलेंडर न मिलना मुसीबत को बढ़ा दिया। गैस सिलेंडर होने के बावजूद सर्वर की खराबी ने समस्या बढ़ा दी है।
किसी के फोन पर डीएसी आई, तो उन्हें सर्वर की खराबी के कारण सिलेंडर नहीं दिया गया, कई उपभोक्ता मिस्ड काल के बाद घंटों डीएसी के लिए मोबाइल ताकते रहे पर डीएसी नहीं आई। एजेंसी के बाहर दोपहर तक इंतजार कर धूप में ग्राहक तपते रहें।
होली के बाद गैस की किल्लत की बात गांव से लेकर शहर तक फैली हुई है। गैस सिलेंडर वितरण हो रहे हैं, पर मांग बढ़ गई है। आलम यह है कि एजेंसियों से लेकर वितरण गाड़ी के पास भीड़ ही नजर आती है।
मंगलवार को ब्लाक के पास खुली एजेंसी पर गैस के लिए सुबह से ग्राहक खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे। यहां गैस सिलेंडर मौजूद थे, पर वितरण की वेबसाइट नहीं चल रही थी। बताया गया कि सर्वर फेल है।
एजेंसी के बाहर खड़े तेलमा निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि डीएससी नहीं आई। पौने आठ बजे बुकिंग के लिए मिस्ड काल किया। पहला मैसेज आया, पर साढ़े 12 बजे तक डीएसी नहीं आई। एजेंसी बगैर डीएसी के सिलेंडर देने से मना कर रही है।
खबरें और भी
जेठौती कुर्मियान के कुलदीप यादव ने बताया कि माता शिवदेवी के नाम कनेक्शन है। डीएसी है, फिर भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। जेठौती कुर्मियान के मोहम्मद जिलानी ने ने बताया कि मिस्ड किया किया।
मैसेज आया पर डीएसी नहीं आई। यहां पर बेलहा की नीलम 8 मार्च से गैस सिलेंडर के लिए दौड रही है। ऐसे तमाम लोग एजेंसी के बाहर डीएसी और एजेंसी गैस वितरण के लिए वेबसाइट चलने का इंतजार करती रही। दोपहर में धूप में ग्राहक सिलेंडर के लिए तपिश झेलते नजर आए।
सर्वर नहीं चल रहा है। एजेंसियां सर्वर न चलने से सिलेंडर वितरण न हो पाने की बात कह रही है। शाम चार बजे बैठक बुलाई गई है। कनेक्शनधारक के नंबर पर डीएसी भी नहीं जा रही है। -योगेश शुक्ल, पूर्ति निरीक्षक रामसनेहीघाट तहसील।