Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Google से पावर हाउस खोजकर ब‍िजली के तार चोरी करता था गिरोह, बाराबंंकी में मास्‍टरमाइंड समेत 5 बदमाश ग‍िरफ्तार

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 01:33 PM (IST)

    बाराबंकी पुलिस ने एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो गूगल मैप्स का उपयोग कर बिजली घरों से तार चुराता था। कुर्सी बेचने के बहाने रेकी कर रात मे ...और पढ़ें

    पुलिस लाइन में गिरोह के बदमाशों की जानकारी देते एसपी अर्पित विजयवर्गीय। - जागरण

    पुलिस लाइन में गिरोह के बदमाशों की जानकारी देते एसपी अर्पित विजयवर्गीय। - जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। गूगल से लोकेशन तलाश कर बदमाश कुर्सी बेचने के बहाने बिजली घरों की टोह लेते थे, फिर रात में वहां पहुंचकर विद्युत तार चोरी करके दिल्ली ले जाकर बेंच देते थे। इस अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो रामपुर, बरेली और पीलीभीत के निवासी हैं, जबकि चार बदमाश फरार हैं। बदमाशों के कब्जे से एक टन से अधिक एल्युमीनियम व तांबे के तार बरामद किया है।


    पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सफदरगंज पड़रा में स्थित विद्युत उपकेंद्र से चोरों ने 13 ड्रम कापर कंट्रोल केबल चोरी कर लिए थे। जिसकी जानकारी होने पर बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ओझा ने 10 जनवरी को मुकदमा लिखाया था।

    15 जनवरी की भोर पुलिस ने सफदरगंज रसौली अंडरपास के पास से रामपुर के शहजादनगर निवासी इरफान अली उर्फ मुजफ्फर, खजुरिया निवासी आरिफ, बरेली के बहेड़ी निवासी वसीम, गुलहरिया निवासी परवेज और पीलीभीत के सुनगढ़ी निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नूरहसन, जावेद, वाहिद और सुनील कुमार फरार हैं। गिरोह का सरगना इरफान है।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गिरोह के बदमाश गूगल से बिजली पावर हाउस की लोकेशन तलाशते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल से कुर्सी बेचने के बहाने वहां पहुंचकर रेकी करते थे। मौका मिलने पर रात में तार काटकर चोरी कर लेते और माल को लखनऊ स्थित किराए के मकान में ले जाकर छीलकर पिकअप से दिल्ली के कबाड़ बाजार में बेचते थे।

    बदमाशों के पास से 16 बंडल एल्युमीनियम तार पांच क्विंटल, चार बंडल तांबे का तार 1.09 क्विंटल, नौ बंडल केबल छिलका 3.17 क्विंटल, चार बोरी तांबे का छिलका करीब 1.05 क्विंटल, तीन तार कटर, वेल्डिंग मशीन, एक अर्टिगा कार, एक महिंद्रा पिकअप, पांच बाइक व 20 प्लास्टिक कुर्सियाें सहित 32 सौ रुपये बरामद हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- बॉबी हत्याकांड में क्राइम सीन री-क्रिएशन करा सकती है पुलिस, डे-लाइट ब्लाइंड मर्डर में STF को भी नहीं म‍िला सुराग

    खबरें और भी