Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में करंट से एक की मौत, अस्पताल और नगर की बिजली गुल; 250 गांवों के साथ नपा के 20 मुहल्लों में छाया अंधेरा

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:12 PM (IST)

    बाराबंकी में तेज हवा और बारिश के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके चलते शहर के 20 मुहल्लों, 250 गांवों और जिला अस्पत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तेज हवा-बारिश में हाईटेंशन तार से एक की मौत।

    2. शहर के 20 मुहल्लों और 250 गांवों में बिजली गुल।

    3. जिला अस्पताल में बिजली बाधित, मरीजों को हुई परेशानी।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। तेज हवा बारिश से एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बारिश से शहर के 20 मुहल्लों सहित जिला अस्पताल का स्वतंत्र फीडर भी बंद हो गया। सुबह साढ़े नौ बजे गुल हुई बिजली साढ़े 11 बजे चालू हो सकी।

    सफदरगंज कोतवाली के महमूदाबाद चौराहे पर एक नाई की दुकान पर इसी गांव का मुश्ताक अहमद उधौली सड़क मार्ग पर गुमटी में दाढ़ी बनवा रहा था। तेज हवा चलने के साथ ही हाईटेंशन तार टूट कर नीचे गिरने से उसकी चपेट में आकर घायल हो गया।

    परिवारजन उसे निकट की संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। सिरौलीगौसपुर के 250 गांवों की बिजली सुबह से गुल रही

    बारिश के दौरान बिजली गुल

    नगर के ओबरी व पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े फीडरों को अंधेरा छाने व बारिश के दौरान बंद कर दिया गया। जिला अस्पताल में दो घंटे तक बिजली नहीं आई। अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। नेटवर्क न होने से मरीजों के पर्चे आनलाइन नहीं बन सके। वहीं, भर्ती मरीजों को आक्सीजन सप्लाई बाधित होने लगी, तब जनरेटर शुरू किया गया।

    ओपीडी में 1432 मरीजों में से 60 प्रतिशत पर्चे हाथ से बने। 11 बजे आपूर्ति बहाल होने पर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी सहित अन्य जांचें मरीजों की हो सकी। सीटी स्कैन की जांच सुविधा साढ़े 12 बजे के बाद बहाल हुई। सीएमएस डा. जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि बिजली बाधित होने पर जनरेटर चलाया गया। नेटवर्क दिक्कत आई थी।

    खबरें और भी

    देवा : यूपीएस मुजीबपुर में परीक्षा के दौरान पास ही बिजली गिर गई, जिससे स्कूल के बिजली के उपकरण जल गए। बिजली की तेज आवाज से परीक्षा दे रहे छात्र भयभीत हो गए। प्रधानाध्यापक मीरा सिंह ने बीईओ को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और केबल काटकर अलग किया।

    नगर के 20 मुहल्लों में ठप रही बिजली

    पल्हरी व ओबरी उपकेंद्र से जुड़े मुहल्ले प्रभावित रहे। नागेश्वरनाथ फीडर, शास्त्री पार्क फीडर, सट्टी बाजार, रसौली, शिवाजीपुरम, अयोध्या रोड, बड़ेल फीडर बंद होने से शहर के मुहल्ला बड़ेल, कानूनगोयान, नवीगंज, कटरा, चंदना, शिवाजीपुरम, आवास विकास में करीब दो घंटा बिजली गुल रही। अधिशाषी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि तेज बारिश के दौरान फीडर बंद किए गए।