विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में अब घर बैठे चालान का करें भुगतान, रशीद देगा पेमेंट सेतु एप

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:43 AM (IST)

नागरिक अब पेमेंट सेतु ऐप के माध्यम से घर बैठे चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे समय और श्रम ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पेमेंट सेतु ऐप से घर बैठे ऑनलाइन चालान भुगतान।

  2. भुगतान के बाद तत्काल मिलेगी डिजिटल रसीद।

  3. न्यायालय में प्रशिक्षण, समय और श्रम की बचत।

संवादसूत्र, जागरण, बाराबंकी। अब चालान की धनराशि जमा करने के लिए लोगों को न्यायालय या कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेमेंट सेतु एप के माध्यम से नागरिक घर बैठे आनलाइन चालान का भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होने के बाद डिजिटल रसीद भी तत्काल प्राप्त की जा सकेगी। इससे भुगतान की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी।

शनिवार को जिला न्यायालय स्थित सभागार में पेमेंट सेतु एप के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में एडीजे एवं प्रभारी अधिकारी कंप्यूटर अंजनी कुमार सिंह ने न्यायालयीय अधिकारियों व कर्मचारियों को एप की सुविधाओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि एप के माध्यम से चालान का विवरण जांचने के बाद आनलाइन भुगतान किया जा सकता है। भुगतान सफल होने पर डिजिटल रसीद मिलेगी, जिसे नागरिक सुरक्षित रख सकेंगे। इससे भुगतान के लिए न्यायालय आने-जाने में लगने वाला समय और श्रम भी बचेगा।

कर्मचारियों को एप पर चालान का विवरण देखने, भुगतान की पुष्टि करने और डिजिटल रसीद प्राप्त करने की प्रक्रिया व्यवहारिक रूप से समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल माध्यम से चालान भुगतान की सुविधा से आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उज्ज्वल उपाध्याय समेत न्यायालय के विभिन्न अनुभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी मल्हौर चौथी रेल लाइन से ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- यूपी में बाढ़ का कहर: 8 की मौत और कई नदियां उफान पर, सैकड़ों गांव जलमग्न; चित्रकूट में अब तक 565 मकान गिरे