बाराबंकी में नकली कीटनाशक पर बड़ी कार्रवाई, एक लाइसेंस निलंबित और नोटिस जारी
कृषि विभाग ने बाराबंकी में 34 कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की, जिसमें 19 नमूने जांच के लिए लिए गए। इस अभियान में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया औ ...और पढ़ें

HighLights
34 कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी, 19 नमूने जांच हेतु लिए गए।
एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, छह प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी।
बाराबंकी में नकली कीटनाशक दवाओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। नकली कीटनाशक दवाओं की बढ़ती शिकायत पर कृषि विभाग ने सोमवार को जिले भर में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। कृषि और गन्ना विभाग की संयुक्त टीमों ने कीटनाशक विक्रेताओं, विनिर्माता कंपनियों और गन्ना समिति के गोदामों पर जांच पड़ताल की।
अभियान के दौरान कुल 34 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 19 कीटनाशक नमूने जांच के लिए लिए गए। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया, जबकि छह प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप कृषि निदेशक उमेश कुमार साहू ने नवाबगंज और हैदरगढ़ तहसील में नौ दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने लिए। साथ ही अभिलेखों की जांच करते हुए विक्रेताओं को किसानों को अनिवार्य रूप से कैश मेमो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने फतेहपुर और रामसनेहीघाट क्षेत्र में 18 दुकानों का निरीक्षण कर 13 नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पांच कंपनियां तथा टिकैतगंज की एक फर्म बिना पूर्व सूचना बंद मिलीं। सभी छह प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
फतेहपुर क्षेत्र के समनाडीह स्थित सुषमा पेस्टीसाइड पर एक्सपायर कीटनाशक मिलने के बाद उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभाग ने सभी विक्रेताओं को आइपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही कीटनाशकों की बिक्री करने तथा स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर रखने के निर्देश दिए।
खबरें और भी
जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने रामनगर और सिरौलीगौसपुर में सात दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने लिए। नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। जांच में नमूने अधोमानक पाए गए तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।