बाराबंकी में बादलों में छिपा सूरज, बिजली की कड़कड़ाहट से सहमे लोग; धूलभरी आंधी-बारिश से छाया अंधेरा
सुबह धूप खिलने के बाद बाराबंकी के दरियाबाद में अचानक मौसम बदल गया, जहाँ धूल भरी आंधी, बादल और तेज बारिश ने सुबह को ही शाम में बदल दिया। आकाशीय बिजली क ...और पढ़ें
-1777886310093_m.webp)
HighLights
सुबह धूप के बाद अचानक मौसम ने ली करवट।
धूल भरी आंधी और तेज बारिश से छा गया अंधेरा।
बिजली के पोल गिरे, जिससे आवागमन हुआ प्रभावित।
संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। सुबह धूप खिली, पर दस बजते बजते अंधेरा छा गया। काले बादलों की ओट ने सूरज को छिपा दिया। धूल भरी आंधी, बदली और बारिश में सुबह ही शाम हो गई।
काले बादलों में कड़कड़ाती बिजली ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। आधे घंटे के करीब तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से सड़कों पर आवागमन ठहर गया। वाहनों चालको ने हेडलाइट का प्रयोग कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।
खुशनुमा हुआ मौसम
सोमवार की सुबह सूरज निकला और मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन नौ बजे के करीब मिजाज मौसम का बदलने लगा। ठंडी हवा आंधी में बदल गई। मौसम ने करवट लेनी शुरू की। देखते ही देखते आसमान को काले बादलों ने घेर सूरज को छिपा लिया। बादल की ओट में छिपे सूरज से अंधेरा छा गया। दस बजे दिन का वक्त शाम सा महसूस होने लगा। चारों तरफ अंधेरा छाया रहा।
बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक बादल बरसे। इसी दौरान आसमान से चमकती बिजली और उसकी गरजती आवाज से लोग सहमते रहें। बारिश से गर्मी, धूल से लोगों ने राहत महसूस की। तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंड हो गया। उधर बारिश से मेंथा की फसल को फायदा पहुंचा है।
गिरे पोल, आवागमन प्रभावित
आंधी और पानी में कई जगहों पर बिजली पोल गिर गए। लगातार चार दिन से बारिश और पानी के कारण इलाके की बत्तीगुल रहती है। फिर बारिश से कई जगहों पर पोल गिरने से बिजली में खराबी की बात कही जा रही है। नगर में बारिनबाग मार्ग पर लोनियनपुरवा गांव के पास दो पोल गिर गए। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।