किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपित, उसकी मां और दो बहनें नामजद
बाराबंकी के दरियाबाद में एक किशोरी से फोन पर दोस्ती कर युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। एसपी ...और पढ़ें

संवादसूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। फोन पर दोस्ती कर युवक किशोरी के घर तक पहुंचा गया। बेटी से मिलने और बातचीत की भनक पर मां ने फटकार लगाई। इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। अप्रैल में आरोपित युवक की मां, दो बहनें घर पहुंची और किशोरी को अपने साथ लेकर चली गई।
जहां ले जाकर युवक ने कई दिन तक दुष्कर्म किया और फिर स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया। आरोपित ने किशोरी के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो प्रसारित कर दी। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मां, दो बहनें समेत आरोपित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है।
दरियाबाद थाने के गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर मुकदमा लिखा गया। महिला का आरोप है कि मऊ जिले एक युवक दो वर्ष पहले फोन के जरिए दोस्ती की। नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर बातचीत करने लगा।
मां की गैरहाजिरी में किया गंदा काम
मां की गैरहाजिरी में घर पहुंच बेटी से गलत काम करने लगा। जब मां को पता चला तो उसने फटकार लगाई और समझा बुझाकर दोबारा यह सब न करने की हिदायत दी। फिर आरोपित चोरी छिपे मिलने लगा। आरोप है कि अप्रैल में आरोपित युवक, उसकी मां व दो बहनें घर आई। उसकी गैरहाजिरी में बेटी को जेवरात व पांच हजार नकदी के साथ अपने से लेकर चली गई। जब महिला घर लौटी तो खोजबीन की, पर पता नहीं चल सका।
कई दिन बाद किशोरी को स्टेशन पर छोड़ दिया गया। घर लौटी किशोरी ने बताया कि घर ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो, फोटो बना ली है। फोन कर युवक बातें न मानने पर वीडियो व फोटो प्रसारित करने की धमकी देता रहा। फिर उसने किशोरी के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो व वीडियो डाल दी। एसपी से फरियाद की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक, मां व दो बहनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें और भी
मामलें में चार लोगों के विरुद्ध पॉक्सो आदि धाराओं में मुकदमा लिखा गया। तहरीर में आरोप लगाया है। जांच चल रही है। - धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद