8.24 करोड़ से बनकर तैयार हुआ भीखरपुर-नैयापुर पुल, यूपी के छह जिलों को मिली सीधी कनेक्टिविटी
बाराबंकी में 8.24 करोड़ की लागत से बने भीखरपुर-नैयापुर पुल का लोकार्पण हुआ, जिससे छह जिलों को अयोध्या से सीधी कनेक्टिविटी मिली है। यह पुल भिटरिया-हैदर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
भीखरपुर-नैयापुर पुल का 8.24 करोड़ में निर्माण पूरा।
छह जिलों को अयोध्या से सीधी कनेक्टिविटी मिली।
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पुल का लोकार्पण किया।
संवाद सूत्र, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भीखरपुर स्थित बहुप्रतीक्षित भीखरपुर-नैयापुर पुल का निर्माण पूरा होने के बाद दरियाबाद से होकर आयोध्या जाने के लिए छह प्रमुख जिलों की कनेक्टविटी मिल गई। शनिवार को इस महत्वपूर्ण पुल का लोकार्पण खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोहित शास्त्री ने पुल का पूजन कराया।
राज्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग पर छोटा और जर्जर पुल पर जाम और हादसे का खतरा बना रहता था। भारी वाहनों को पुल से गुजरते समय हमेशा दुर्घटना और उसके क्षतिग्रस्त होने का भय बना रहता था। अब नवीन आधुनिक तकनीक से बनाए गए पुल स्थानीय के साथ अन्य जिलों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल गई।
बदली उत्तर प्रदेश की पहचान
यह भी कहा कि जनता ने कमल का बटन दबाकर विकास का रास्ता चुना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की पहचान अब कट्टे से न होकर ब्रह्मोस मिसाइल जैसे रक्षा उत्पादन से प्रदेश जाना जाने लगा है। पेंशन, निःशुल्क राशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला गैस योजना और किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और समाज को राष्ट्रविरोधी तथा रामविरोधी ताकतों से सावधान रहना चाहिए। विपक्ष पर कांवड़ यात्रा, 84 कोसी परिक्रमा और जन्माष्टमी जैसे आयोजनों में अवरोध उत्पन्न करने वालों को अब जनता नकार चुकी है। रूपेश प्रताप सिंह ''लकी'' ने अतिथियों का स्वागत किया। अभिषेक वर्मा, मुलायम यादव, जिला मंत्री विवेक तिवारी ,रूपेश प्रताप, सुरेंद्र मिश्र, पंकज तिवारी, प्रदीप सिंह, जगदीश शुक्ल, पूर्व बार अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, राहुल सिंह, राजेश मिश्र बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी
यहां के लोगों के लिए सुगम होगा आवागमन
करीब 8.24 करोड़ की लागत से बना नवीन सेतु के दोनों ओर अप्रोच मार्ग भी विकसित किया गया है। नए पुल के चालू होने से भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही बांदा चित्रकूट, रायबरेली, सुल्तानपुर, जगदीश पुर, को अयोध्या, बस्ती, टिकैतनगर गोंडा बहराइच जाने वालों के लिए यह मार्ग सुगम होगा।