By Prem Shankar Edited By: Aysha Sheikh Updated: Mon, 12 Feb 2024 12:12 PM (IST)
Krishna Mandir उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। रामलला विराजमान हो गए हैं। श्रीकृष्ण मंदिर व उससे जुड़े विवाद भी ह ...और पढ़ें
संवाद सूत्र, सफदरगंज (बाराबंकी)। अयोध्या से वापसी के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का प्रतापगंज में श्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभु राम के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की बारी है।
भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। रामलला विराजमान हो गए हैं। श्रीकृष्ण मंदिर व उससे जुड़े विवाद भी हल कराए जाएंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को बघौरा गांव में भाजपा के ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत बाबूलाल के दरवाजे पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की बातें सुनीं।
कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद
कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब जनता के हित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित कराईं। सीएम योगी उन योजनाओं का क्रियान्वयन करवा रहे हैं। जरूरतमंदों तक योजनाएं पहुंच रही हैं।
रसोई गैस, पीएम व सीएम आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। गांवों में खुशहाली आई है। इस मौके पर बूथ संख्या 150 पर 22 नए मतदाताओं को जोड़ा। दृष्टिहीन कुलदीप के घर जाकर दिव्यांग पेंशन की जानकारी ली।
राम सजीवन, शोभाराम व चंद्र शेखर के घर जाकर उनका हाल जाना। गांव का भ्रमण भी किया। प्रतापगंज में स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल संयोजक आशीष द्विवेदी, शांति स्वरूप आर्य, लल्लू गुप्ता, जगदंबा गुप्ता व अनिल रावत आदि शामिल रहे।