Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लागत 200 और मुनाफा 800 रुपये...पपीते का एक पौधा देगा चौगुना रिटर्न, किसानों की चमक जाएगी किस्मत

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 03:29 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार 17 जिलों में पपीते की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उन्नत किस्म के मुफ्त पौधे उपलब्ध कराएगी। ...और पढ़ें

    पपीते की खेती से किसानों की चमक जाएगी किस्मत।

    पपीते की खेती से किसानों की चमक जाएगी किस्मत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। प्रदेश में फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बाराबंकी समेत 17 जिलों को पपीता उत्पादन का विशेष लक्ष्य दिया है।

    इसके तहत किसानों को उन्नत किस्म के पपीते के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय की जा सकेगी। दो-दो हेक्टेयर क्षेत्र में पपीता की खेती करने वाले किसानों को निश्शुल्क पौधे दिए जाएंगे।

    चयनित जिलों में बाराबंकी के अलावा लखनऊ, सुलतानपुर, बहराइच, गोंडा, हरदोई, अमेठी, बस्ती, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ और कौशांबी सहित कुल 17 जिले शामिल हैं। किसानों को ताइवान रेड लेडी-786, पूसा नन्हा उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जुलाई माह से पौधरोपण का कार्य शुरू होगा।

    जिले में वर्तमान में लगभग 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पपीते की खेती की जा रही है। नई योजना से किसानों का रुझान बढ़ेगा और क्षेत्रफल में विस्तार होगा। पपीता एक ऐसी नकदी फसल है, जिससे कम समय में बेहतर आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

    प्रति पौधा 800 रुपये तक का मुनाफा

    पल्हरी गांव के प्रगतिशील किसान शैलेंद्र मौर्य कई वर्षों से पपीते की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बीघा खेत में करीब 300 पौधे लगाए जाते हैं। एक पौधे पर औसतन 200 रुपये की लागत आती है, जबकि उससे लगभग 800 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो जाता है। मंडी में पपीता औसतन 20 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकता है। शैलेंद्र को पपीता उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

    खबरें और भी

    ऐसे करें आनलाइन पंजीकरण

    • खतौनी
    • आधार कार्ड
    • पहचान पत्र
    • बैंक पासबुक की छायाप्रति
    • मोबाइल नंबर
    • खसरा

    पपीता उत्पादन बढ़ाने के लिए शासन स्तर से योजना संचालित की जा रही है। पात्र किसानों को उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक किसान समय से पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं।
    अनिल शुक्ला, उद्यान निरीक्षक, बाराबंकी

    यह भी पढ़ें- यूपी में पपीते की खेती को बढ़ावा देगी योगी सरकार, 17 जिलों में किसानों को मिलेंगे मुफ्त पौधे