यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Barabanki News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख 42 हजार रुपये की ठगी, SP के आदेश पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है कि आरोपी ने पहले डेढ़ लाख रुपय ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सूरतगंज (बाराबंकी)। यूपी के बाराबंकी में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर दो लाख 42 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा मोहम्मदपुर खाला थाने में लिखा गया है।
कस्बा सूरतगंज के जान मोहम्मद ने एसपी को बताया कि बहराइच जिले के कैसरगंज थाने के ग्राम टड़वा निवासी सिराज पुत्र को नौकरी दिलाने के लिए ओमान देश भेजने के नाम पर पहले डेढ़ लाख रुपये लिए। पुत्र को ओमान भेजा, लेकिन कुछ दिन बाद वह वापस आ गया।
टिकट के नाम पर लिए 92 हजार रुपये