विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों ने कोटेदार के घर से 4.80 लाख रुपये और जेवर लेकर हुए फरार, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Published: Fri, 03 Oct 2025 04:25 PM (IST)

बाराबंकी के हैदरगढ़ में कोटेदार जमुना प्रसाद के घर से 4.80 लाख रुपये नकद और 7 लाख के जेवरात चोरी ...और पढ़ें

कोटेदार के घर 4.80 लाख रुपये और सात लाख के जेवरात चोरी।
कोटेदार के घर 4.80 लाख रुपये और सात लाख के जेवरात चोरी।

HighLights

  1. कोटेदार के घर से लाखों की चोरी |
  2. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में |
  3. जहांगीराबाद में भी चोरी की घटना |

संवाद सूत्र, हैदरगढ़ ग्रामीण (बाराबंकी) कोटेदार के यहां 4.80 लाख की नकदी और सात लाख के जेवरात चोरी हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की, लेकिन सुराग नहीं लग सका है।

हैदरगढ़ कोतवाली के बहरामपुर गांव निवासी कोटेदार जमुना प्रसाद के घर गुरुवार की रात चोरी हुई। चोरों ने चार लाख 80 हजार रुपये की नकदी व सात लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने बताया बहन विनीता को खेत खरीदने के लिए घर में रुपये रखे हुए थे। बहन, मां और पत्नी के बक्सों में रखें जेवरात चोर उठा ले गए। घर से सटे नीम के पेड़ के सहारे चोर छत के ऊपर चढ़ गए। जीने से नीचे उतरकर चोर कमरे में घुसे।

बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। कोटेदार ने बताया कि सुबह तीन बजे रतजगा करने के बाद कमरे के बाहर घर के सभी सदस्य सो गए। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई।

जहांगीराबाद के अजीमनगर के असरफ के यहां 25 हजार रुपये की चोरी हुई। कोतवाल हैदरगढ़ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि जांच की जा रही है, मुकदमा लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमेठी में कमरे में युवक का लटकता शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।