विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ANTF ने एक करोड़ की मॉर्फीन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, लखनऊ के मॉल में बेचने की थी योजना

Updated: Mon, 23 Feb 2026 03:16 PM (IST)

बाराबंकी एएनटीएफ ने लखनऊ में राहुल रावत नामक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 507 ग्राम मॉर्फीन मिली, जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये है। आरोपी इसे लखनऊ के मॉल में बेचने की फिराक में था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ में 1.02 करोड़ रुपये की मॉर्फीन जब्त की गई।

  2. बाराबंकी एएनटीएफ ने राहुल रावत को गिरफ्तार किया।

  3. आरोपी मॉर्फीन मॉल में बेचने की योजना बना रहा था।

संवादसूत्र, जागरण बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी टीम ने लखनऊ में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित भी लखनऊ का रहने वाला है जिसके पास से टीम ने 507 ग्राम मार्फीन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दो लाख रुपये बताई जा रही है। कम समय में अधिक कमाई की लालच में युवक तस्करी के नेटवर्क में आया था।

एएनटीएफ बाराबंकी प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित लखनऊ कमिश्नरेट के ठाकुरगंज गऊघाट निवासी राहुल रावत है। जानकारी मिली की राहुल स्कूटी से मार्फीन लेकर जा रहा था, तभी स्थानीय पुलिस की मदद से तस्कर को ठाकुरगंज के रोशनाबाद कालाेनी में स्थित मदरसे के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से स्कूटी सहित, दो मोबाइल फोन और 1120 रुपये भी बरामद किए हैं।

लखनऊ के मॉल में बेचने के लिए जा रहा था आरोपित

राहुल बरामद मार्फीन को लखनऊ के माल में बेचने के लिए जा रहा था। टीम से पूछताछ में आरोपित राहुल ने बताया कि वह कुटिया घाट के पास एक व्यक्ति से कम कीमत में मार्फीन खरीदता था और उसकी पुड़िया बनाकर अलग-अलग स्थानों पर अधिक दाम में बेच देता था।

आरोपित ने यह भी स्वीकार किया कि कम समय में अधिक कमाई के लालच में वह मार्फीन तस्करी के काम में शामिल हुआ। टीम आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपित पर ठाकुरगंज थाना में ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।