विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज में नहीं म‍िली बुलेट तो सऊदी से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, एक साल पहले हुई थी शादी; FIR दर्ज

Published: Wed, 11 Sep 2024 09:47 AM (IST)

यूपी में तीन तलाक के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ से सटे बाराबंकी ...और पढ़ें

शादी के एक साल बाद पत्नी को द‍िया तीन तलाक।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
शादी के एक साल बाद पत्नी को द‍िया तीन तलाक।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, (बाराबंकी)। सऊदी अरब में नौकरी करने वाले युवक ने अपनी नवविवाहित पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह ससुरालीजनों के विरुद्ध तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न व मारने-पीटने का मुकदमा दर्ज कि‍या है। 

एक साल पहले हुई थी शादी

मोहम्मदपुर खाला थाना के ग्राम टांडा निवासी महेर जहां पुत्री कल्लू के अनुसार उसका विवाह 20 नवंबर 2023 को कुर्सी थाने के ग्राम मोहसंड के रहने वाले मो. वकार के साथ हुई थी। दहेज में दो लाख रुपये, बुलेट मोटर साइकिल व सोने की चेन की अतिरिक्त मांग पूरी न किए जाने से सुसरालीजन परेशान करने लगे।

सऊदी से फोन पर द‍िया तीन तलाक

पति भी कुछ दिन पहले सऊदी अरब चले गए। सास रिहाना, ससुर सिराज अहमद व देवर मो. वकाश, मो. एहसान व मो. कैफ ने मारा-पीटा। 16 अगस्त को पति मो. वकार ने सऊदी से फोन पर तीन तलाक दे दिया। थाना मोहम्मदपुर खाला के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।

दहेज में एसी व कार न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

हाल ही में कन्नौज से भी तीन तलाक का मामला सामने आया था। दहेज में एसी और कार की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें, कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दोस्ती पर आशिकी भारी...! प्रेमिका के लिए युवक ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, जंगल में मिला कंकाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।