विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेसियों ने पुतला फूंकाः मोदी झूठे और बेशर्म प्रधानमंत्रीः पीएल पुनिया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 10:08 PM (IST)

पीएल पूनिया ने आज बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया। पुनिया ने कहा कि मोदी लाचार झूठे और बेशर्म प्रधानमंत्री है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। दिल्ली में पूर्व सैनिक खुदकशी मामले में दुख जताने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में पूरे सूबे में कांग्रेस नेताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर उनको राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौर धरने पर बैंठे पीएल पूनिया ने आज बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी लाचार झूठे और बेशर्म प्रधानमंत्री है। उन्होंने सीम पर जाकर भी सैनिकों को प्रोत्साहित नहीं किया बल्कि यह कहा कि मारना है तो मुझे मार लो। जहां तक वन रैंक वन पेंशन का मामला है मोदी ने यहां भी झूठ बोला है।

पीएम पर पद की गरिमा गिराने का आरोप

मृतक सैनिक के परिवार को मुआवजा दिलाए जाने व अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में विरोध रैली निकाली। प्रदर्शन किया तथा सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर डीएम को ज्ञापन दिया। राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया भी इसमें शामिल हुए। पुनिया नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिए गए ज्ञापन में पीएल पुनिया ने कहा कि वर्ष 2004 में सूबेदार पद पर रिटायर पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल जो पेंशन की विसंगतियों को लेकर रक्षामंत्री से भेंट करने अपने घर भिवानी से दिल्ली आए थे। और केंद्र सरकार की बदसलूकी के चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली। जो केंद्र सरकार के लिए शर्मनाक बात है। क्योंकि सेना का एक पूर्व सैनिक केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते सीमा पर नहीं सरकार के रूख से मारा गया है।

सड़क पर उतरे कांग्रेसी

राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। रायबरेली में शहीद चौक पर धरना दिया। सीतापुर, लखीमपुर के कांग्रेसियों में जबरदस्त उबाल दिखा। बाराबंकी में सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन हुआ। वाराणसी में विधायक अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भारत माता मंदिर पर धरना दिया। मीरजापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को काले झंडे दिखाए। गोरखपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ व कौशांबी में प्रदर्शनों के जरिये विरोध किया गया। आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी तथा एटा में प्रधानमंत्री के पुतले फूंके और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिए। मुरादाबाद में कलेक्ट्रट गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रामपुर में कार्यकर्ताओं ने नवाबगेट पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। अमरोहा में डीएम को ज्ञापन दिया। सम्भल में भी प्रदर्शन हुआ। अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मोदी पर जबानी हमलाः पत्नी को छोड़ देना तलाक देने से बड़ी सजा

एक करोड़ की सहायता की मांग

बाराबंकी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि सूबेदार रामकिशुन ग्रेवाल की मौत के पश्चात जब अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए गए तो उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में मिलने नहीं दिया गया। ऐसा कौन सा तथ्य था जो केंद्र सरकार छिपाना चाहती थी कि राहुल गांधी मृतक सूबेदार के परिवार से न मिले। नगर अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी व कांग्रेस नेता रामानुज यादव ने कहा कि यदि देश के रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर पूर्व सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल से मिलने का समय देकर वार्ता कर लेते तो ऐसी गंभीर घटना न घटती और मृतक जवान आज अपने परिवार के बीच होता। उन्होंने मृतक पूर्व सूबेदार को शहीद का दर्जा दिया जाए। मृतक के परिवार के आश्रितों को एक करोड़ रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।