Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में जलाभिषेक से पहले नहाने गए दो सगे भाई गोमती नदी में डूबे, गोताखोरों ने निकाले शव

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 24 Jun 2026 12:57 PM (IST)

    Barabanki News: जलाभिषेक से पहले दोनों मंदिर किनारे स्थित गोमती नदी के स्नान घाट पर नहाने उतर गए। ...और पढ़ें

    गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला

    गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला

    HighLights

    1. एक भाई को बचाने में दूसरा भी डूबा, परिवार में छाया गहरा शोक

    2. दोनों भाइयों को डूबता देख घाट पर मच गई अफरा-तफरी

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। अवसानेश्वर मंदिर में बुधवार को दर्शन व जलाभिषेक करने गए दो सगे भाइयों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाले।

    लोनीकटरा के बुढनापुर के अशोक पाण्डेय के 18 वर्षीय पुत्र गजेंद्र पाण्डेय उर्फ हनी और 14 वर्षीय देवेंद्र पाण्डेय उर्फ हैप्पी बुधवार को हैदरगढ़ में अवसानेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। जलाभिषेक से पहले दोनों मंदिर किनारे स्थित गोमती नदी के स्नान घाट पर नहाने उतर गए।

    बताते हैं कि नहाते समय एक भाई गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी नदी में समा गया। दोनों भाइयों को डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही स्वजन बदहवास हो गए। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।